Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, October 14, 2013
Posted by NJFI media

रतनगढ़ मंदिर हादसा: 'भाई की लाश मांगी तो पुलिसवाले ने फेंक दिया नदी में

भोपाल. दतिया के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर के पास रविवार को हुए भयानक हादसे में स्‍थानीय पुलिस और प्रशासन की लापरवाही तो सामने आ ही रही है, कई चश्‍मदीदों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आरोप हैं कि पुलिसवालों ने मृतकों की सही संख्‍या छुपाने के लिए कई शवों को नदी में फेंक दिया। चश्‍मदीदों का यह भी आरोप है कि पुलिसवालों ने शवों को नदी में फेंकने से पहले उनके गहने और रुपये-पैसे भी निकाल लिए।

 
एक अंग्रेजी अखबार ने भिंड निवासी 55 साल की गीता मिश्रा के हवाले से लिखा है, 'मैं भगदड़ के दौरान पुल पर ही थी। मैंने पुलिसवालों को दो दर्जन से अधिक लोगों को नदी में फेंकते देखा। उनमें कई तो जिंदा भी थे।' हादसे में बाल-बाल बचे दमोह के आ‍शीष (15) ने बताया कि जब वह अपने पांच साल के भाई का शव लेने गया तो पुलिसवालों ने उसे पुल से धक्‍का देकर नदी में फेंक दिया। 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद आशीस को गंभीर चोटें भी आईं। उसने कहा, 'मैं पुलिसवालों के सामने गिड़गिड़ा रहा था कि वो मेरे भाई की लाश घर ले जाने दें लेकिन उन्‍होंने मुझे यह कहते हुए धक्‍का देकर पुल से नीचे गिरा दिया कि मुझे भी मर जाना चाहिए।' कई अन्‍य चश्‍मदीदों ने भी ऐसी ही कहानी बयां की है।
रतनगढ़ मंदिर हादसा: 'भाई की लाश मांगी तो पुलिसवाले ने फेंक दिया नदी में'
 
हादसे के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस हादसे के लिए राज्‍य की मौजूदा सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की न्‍यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने दतिया अस्‍पताल का दौरा किया जहां हादसे में घायल हुए लोग भर्ती हैं। लेकिन, वहां पहूंचने पर सीएम को लोगों के गुस्‍से का सामना करना पड़ा। घटना में अपनों को खो देने से नाराज लोगों ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, शिवराज सिंह ने भरोसा दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 
बसई घाट पर सिंध नदी का पुल टूटने की अफवाह और फिर पुलिस लाठीचार्ज से मची भगदड़ में 200 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि चंबल रेंज के डीआईजी डी के आर्य ने बताया कि अभी तक 139 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। आर्य ने आशंका जताई है कि मृतकों की तादाद बढ़ सकती है। उन्‍होंने साथ ही बताया कि 200 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:12 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:12 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "रतनगढ़ मंदिर हादसा: 'भाई की लाश मांगी तो पुलिसवाले ने फेंक दिया नदी में"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter