Published On:Monday, October 14, 2013
Posted by NJFI media
रतनगढ़ मंदिर के पास भगदड़ : जान बचाने नदी में कूदे लोग, 200 से ज्यादा की मौत!
दतिया (ग्वालियर) रतनगढ़ माता मंदिर से। दतिया के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर के पास रविवार को भयानक हादसा हुआ। मंदिर के पास सिंध नदी के पुल टूटने की अफवाह और फिर पुलिस लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से दो सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। देर रात तक 113 शव निकाले जा चुके थे। हालांकि सरकार 89 लोगों के मरने की पुष्टि कर रही है। दतिया सीएमएचओ डॉ आरएस गुप्ता के अनुसार अभी तक 109 लोगों का पीएम हो चुका है, जबकि चार लावारिश शवों का पीएम होना बाकी है। कुछ लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।
- इस नदी ने 57 लोगों की ले ली थी 'बलि', इस बार भी ऐसा ही हुआ कुछ यहां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। दतिया पहुंचे मप्र के मुख्य सचिव एंटोनी जेसी डिसा और पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने संवाददाताओं से कहा के अब तक 89 लाशें मिलने की पुष्टि हुई है। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हवाले से कहा घटना की न्यायिक जांच होगी। मुख्यमंत्री सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे।
- Disturbing Pics: पुल टूटने की अफवाह ने देखते ही देखते बदल दिया पूरा नजारा
रविवार को शारदीय नवरात्र की नवमी पर परंपरानुसार दतिया, भिंड के आसपास के क्षेत्रों सहित उप्र से ग्रामीण भारी संया में माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने व उन्हें सिंध नदी में विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे। सुबह 8.30 बजे सिंध पुल पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्राम अगौरा निवासी देव सिंह पुत्र खुशीराम पाल व ग्राम राव सुकैटा निवासी मानसिंह पुत्र भग्गू दांगी ने बताया कि अचानक आए पुलिस कर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

