Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media

भारत को विश्व स्नूकर में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक

नई दिल्ली: विद्या पिल्लै और अरांत्जा सांचिस की भारतीय महिला जोड़ी ने आयरलैंड के कारला में हांगकांग की जोड़ी को हराकर 2013 आईबीएसएफ विश्व 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया।

भारत को चित्रा मागीमाइराजन और वर्षा संजीव ने भी महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया जबकि शिवम अरोड़ा ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पिल्लै और सांचिस की छठी वरीय जोड़ी ने दो बार ही आईबीएसएफ चैम्पियन एनजी ओ यी और सो मान यू की हांगकांग की जोड़ी को फाइनल में 3-2 (23-74, 68-41, 51-46, 4-64, 53-36) से हराया। इस भारतीय जोड़ी ने इससे पहले इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

चित्रा और वर्षा को सेमीफाइनल में एनजी ओ यी और सो मान यू की जोड़ी के हाथों शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में शिव आरोड़ा को सेमीफाइनल में वेल्स के डुआन जोन्स के हाथों 5-2 की शिकस्त के बाद कांस्य पदक मिला।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:31 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:31 PM. Filed under , . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "भारत को विश्व स्नूकर में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter