Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
निसान की नई एक्स-ट्रेल जल्द भारत में, इस महीने आ रही हैं छह नई कारें
निसान ने फ्रेंकफर्ट मोटर शो में नई एक्स-ट्रेल उतारी है। सात सीट वाली इस गाड़ी के ले-आउट में कुछ सुधार किया है। इसके साथ ही इसके डायनामिक्स में भी बदलाव लाया गया है। नई निसान एक्स-ट्रेल को किसी भी पुरानी एक्स-ट्रेल के साथ रखकर देखें तो समझ में आएगा कि नई कार कितनी अलग है। इस कार में आगे का हिस्सा एंग्युलर है और शार्प कट्स हैडलैंप के पास दिए गए हैं। इससे कार स्लीक क्रॉसओवर नकार आती है।
यह पहली कार है, जो निसान के कॉमन मॉड्यूल फैमिली (सीएमएफ) प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसका मतलब है कि निसान सस्पेंशन, केबिन, फ्रंट और रीयर अंडरबॉडी सेक्शन आदि के लिहाज से किफायती रहेगी। रेनो-निसान के अनुबंध के तहत कहा जा चुका है कि सीएमएफ का प्रयोग आने वाली 11 कारों में किया जाएगा। इसमें छोटी हेचबैक से लेकर बड़ी कार और प्रीमियम कारों में भी इसका ही प्रयोग होना है।
दिवाली से पहले कई नई गाडिय़ां दस्तक देंगी। इसमें एसयूवी, हैचबैक, मिनी एसयूवी, लग्जरी सैलून कार आदि शामिल हैं। इन कारों के बारे में जानने के लिए आगे के स्लाइड्स पर क्लिक करें...

