Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media

वॉलमार्ट का भारती इंटरप्राइजेज से हुआ 'तलाक

वॉलमार्ट का भारती इंटरप्राइजेज से हुआ 'तलाक'अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट स्‍टोर्स ने भारत में अपने पार्टनर भारती इंटरप्राइजेज से नाता तोड़ दिया है। दोनों कंपनियों की तरफ से बुधवार को जारी संयुक्‍त बयान में कहा गया है कि अब ये भारत में अलग-अलग बिजनेस करेंगी। इसके साथ ही दोनों कपंनियों ने रिटेल कारोबार में फ्रेंजाइजी से जुड़े करार भी खत्‍म कर लिए।

 
नाता टूटने के बाद वॉलमार्ट 50:50 के थोक संयुक्त उद्यम कारोबार में अपने भारतीय साझीदार से उसकी हिस्सेदारी खरीद लेगी। आवश्यक मंजूरियां मिलने पर, वालमार्ट संयुक्त उद्यम कंपनी भारती वालमार्ट प्राइवेट लिमिटेड में भारती की हिस्सेदारी खरीदेगी जिससे इस थोक कारोबारी उद्यम पर वालमार्ट का शत प्रतिशत स्वामित्व स्थापित हो जाएगा।
 
बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियों के बीच भारत में स्वतंत्र रूप से अलग कारोबारी ढांचे का स्वामित्व करने की सहमति बनी है और वे खुदरा कारोबार में अपने फ्रेंचाइजी समझौते को खत्म कर रही हैं। यह समझौता पक्के समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने और नियामकीय मंजूरियां मिलने पर लागू होगा।
 
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजन भारती मित्तल ने कहा, ‘भारती इंटरप्राइजेज एक विश्वस्तरीय खुदरा उद्यम बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है और वह सभी प्रारूपों में भारती रिटेल में निवेश करना जारी रखेगी। हमारा मानना है कि 212 स्टोर्स की मौजूदा संख्या के साथ हमारे पास कारोबार बढ़ाने व ग्राहकों को खुश रखने का एक मजबूत मंच है।’ 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:15 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:15 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "वॉलमार्ट का भारती इंटरप्राइजेज से हुआ 'तलाक"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter