Published On:Monday, October 14, 2013
Posted by NJFI media
आसाराम के कमरे में जब होती थी लड़की, तब बेटी देती थी दरवाजे पर पहरा
सूरत। जोधपुर के आश्रम में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर अब सूरत में रेप का केस दर्ज किया गया है। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। इनका आरोप है कि आश्रम में इनका लंबे समय तक यौन शोषण होता रहा।
सूरत के जहांगीरपुरा थाने में बहनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर जबरन बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। आसाराम पहले से ही रेप के आरोप में फंसे होने के चलते जोधपुर जेल में बंद हैं। अब उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है और बेटे के खिलाफ भी रेप का केस दर्ज हुआ है। आसाराम की पत्नी और बेटी से भी पूछताछ हो सकती है।

