Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media

महिला ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करूंगी : सानिया मिर्जा

I want to win a women's Grand Slam: Sania Mirzaहैदराबाद: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 2013 में पांच युगल खिताब जीतने के बाद मौजूदा वर्ष को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया और उम्मीद जताई कि आगामी वर्षों में वह और अधिक ग्रैंडस्लैम जीतेंगी और एक दिन दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनेंगी।

शहर के बाहरी हिस्से में अपनी टेनिस अकादमी में सानिया ने संवाददाताओं से कहा, लोग एक टूर्नामेंट जीतते हैं और कहते हैं कि यह साल उनके लिए अच्छा रहा। इसलिए मैं काफी खुश हूं। मेरे मुख्य लक्ष्य में से एक ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करना है। मैं और अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश करूंगी। साथ ही महिला ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश भी करूंगी।

उन्होंने कहा, हम इसी के लिए खेलते हैं। शायद यही एक लक्ष्य है, जो मैं अपने लिए तय कर सकती हूं। सानिया ने अपना हालिया खिताब चाइना ओपन के महिला युगल में जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर जीता था।

उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहती रही हूं कि जब मैं खेल रही होती हूं और अपने लिए लक्ष्य तय करती हूं तो मैं चोटिल हो जाती हूं। इसलिए मैंने अपने सामने लक्ष्य रखना बंद कर दिया।

सानिया ने कहा, अगर कोई साल की शुरुआत में मुझे कहता कि मैं इस साल पांच टूर्नामेंट जीतने वाली हूं तो मैं इसे खुशी से स्वीकार कर लेती। सानिया ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी उम्मीद करती हैं कि निकट भविष्य में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनें।

उन्होंने कहा, भगवान ने चाहा तो एक दिन ऐसा होगा। मेरा लक्ष्य है कि मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के लिए कोशिश करूं। हम इसी के लिए खेलते हैं। उम्मीद करती हूं कि निकट भविष्य में मैं ऐसा करने में सफल रहूंगी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:29 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:29 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "महिला ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करूंगी : सानिया मिर्जा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter