Published On:Friday, November 29, 2013
Posted by NJFI media
पत्रकार सेठी के निवास पर पत्थरों से हमला
नीमच।
कल 28 नवंबर की रात 11 बजे के लगभग स्थानीय बंगला नं. 48 स्थित वरिð
पत्रकार सुरेन्द्र सेठी के निवास व सांध्य दैनिक मालवा आज तक के कार्यालय
पर 4-5 मोटर सायकल पर सवार होकर आए 8-10 अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इन
अज्ञात लोगों ने पत्थरों की बारिश कर सेठी के निवास पर लगे सभी शीशे
चकनाचूर कर दिए व सेठी के निवास के समीप खड़ी नाकोड़ा कार डायविंग स्कूल
काी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ के समय घर पर श्री सेठी, उनकी
पत्नी व उनका पुत्र आराम कर रहे थे कि अचानक कांच फूटने व घर में पत्थर
आते देख सभी भयभीत हो गए। खिड़की व रोशनदान से पत्थरों की बारिश के चलते
सेठी परिवार का कोई भी सदस्य यह नहीं देख पाया कि हमलावर कौन थे। तोड़फोड़
की आवाज सुन जब उस क्षेत्र का चौकीदार वहां आया तो सभी लोग भाग गए। चौकीदार
ने सेठी को बताया कि तोड़फोड़ करने वाले 4-5 मोटर सायकल पर सवार होकर आए
8-10 लोग थे। श्री सेठी ने बताया कि उनके समाचार पत्र में प्रकाशित हो रही
खबरों से बौखलाकर यह कायराना हरकत की गई है। श्री सेठी ने अश्विनी भारद्वाज
व निर्दलीय उम्मीदवार राजू निरंजन तिवारी के इशारे पर तोड़फोड़ होना बताया
है।


