Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

नीमच सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण

Posted by Unknown | Wednesday, December 4, 2013 | Posted in


  1. जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म0प्र0)
  2. स मा चा र
  3. सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
  4. नीमच, 4 दिसम्बर 2013, सम्भागायुक्त उज्जैन सम्भाग उज्जैन एंव आई.जी.श्री व्ही. मधुकुमार ने बुधवार को नीमच के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। सम्भागायुक्त श्री के0सी0 गुप्ता एंव आई.जी. श्री मधुकुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2013 के तहत 8 दिसम्बर 2013 को होनी वाली मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। सम्भागायुक्त ने विधानसभा क्षैत्र नीमच एंव जावद के लिए दो-दो गणना कक्षों में लगाई गई सात-सात गणना टेबलों, रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर की गणना टेबलों, मनासा क्षैत्र के लिए एक गणना कक्ष में लगाई गई 15 गणना टेबलों तथा डाक मत पत्रों की गणना के लिए लगाई गई पृथक गणना टेबलों, का अवलोकन किया ।
  5.        सम्भागायुक्त श्री गुप्ता एंव आई.जी. श्री मधु कुमार ने गणना एजेन्टों की विधान सभावार पृथक-पृथक की गई प्रवेश व्यवस्था, स्ट्रांगरूम से ईलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन लाने एंव वापस सीलिंग रूम में ले जाने की व्यवस्था, मीडिया सेन्टर की स्थापना ,सी.सी.टीव्ही कैमरों की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्लान का भी अवलोकन किया। सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मचारियों के लिए पेयजल, चाय, नाश्ते एंव भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डी0आई0जी0 श्री सतीश सक्सैना, कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारीस,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राजेन्द्र सिंह,सी.एस.पी.श्री पंकज दीक्षित, परियोजना अधिकारी श्री एस.कुमार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, डी.एस.पी. श्री छात्रपालसिंह परिहार, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी. सेठे भी उपस्थित थे।                                   
  6. स मा चा र
  7. सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने किया जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण
  8. नीमच, 4 दिसम्बर 2013, सम्भागायुक्त उज्जैन सम्भाग उज्जैन श्री के0सी0गुप्ता ने बुधवार को नीमच में जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया और लम्बित विभागीय जाॅच प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देष दिए। उन्होने लम्बित कार्यो को भी निर्धारित समयसीमा मंे पूर्ण करवाने के निर्देष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी0एस0 रण्दा को दिए।
  9.       सम्भागायुक्त श्री गुप्ता ने इस निरीक्षण के दौरन म.न.रे.गा, समग्र स्वच्छता अभियान, वाटरषेड संबंधी नस्तियों, पंजीयों और केषबुकों का अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या के साथ ही रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल भी उपस्थित थे। 


इंदौर/नीमच सोमवार दोपहर 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नारायण सांई गिरदौड़ा आश्रम पर पहुंचा है।

Posted by Unknown | Tuesday, December 3, 2013 | Posted in ,

 इंदौर/नीमच. आसाराम का बेटा नारायण सांई लंबे समय से फरार है। सोमवार दोपहर 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि साधुओं की टोली के साथ नारायण सांई गिरदौड़ा आश्रम पर पहुंचा है। पुलिस को जैतपुरा फंटे के पास साधुओं की मंडली नजर आई। पूछताछ के लिए रोका और नीमच सिटी थाने लाए। इसी बीच नारायण सांई के गिरफ्तार होने की अफवाह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग नीमच सिटी थाने पहुंचने लगे। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद साधुओं को छोड़ दिया

पत्रकार सेठी के निवास पर पत्थरों से हमला

Posted by Unknown | Friday, November 29, 2013 | Posted in ,

नीमच। कल 28 नवंबर की रात 11 बजे के लगभग स्थानीय बंगला नं. 48 स्थित वरिð पत्रकार सुरेन्द्र सेठी के निवास व सांध्य दैनिक मालवा आज तक के कार्यालय पर 4-5 मोटर सायकल पर सवार होकर आए 8-10 अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इन अज्ञात लोगों ने पत्थरों की बारिश कर सेठी के निवास पर लगे सभी शीशे चकनाचूर कर दिए व सेठी के निवास के समीप खड़ी नाकोड़ा कार ड­ायविंग स्कूल काी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ के समय घर पर श्री सेठी, उनकी पत्नी व उनका पुत्र आराम कर रहे थे कि अचानक कांच फूटने व घर में पत्थर आते देख सभी भयभीत हो गए। खिड़की व रोशनदान से पत्थरों की बारिश के चलते सेठी परिवार का कोई भी सदस्य यह नहीं देख पाया कि हमलावर कौन थे। तोड़फोड़ की आवाज सुन जब उस क्षेत्र का चौकीदार वहां आया तो सभी लोग भाग गए। चौकीदार ने सेठी को बताया कि तोड़फोड़ करने वाले 4-5 मोटर सायकल पर सवार होकर आए 8-10 लोग थे। श्री सेठी ने बताया कि उनके समाचार पत्र में प्रकाशित हो रही खबरों से बौखलाकर यह कायराना हरकत की गई है। श्री सेठी ने अश्विनी भारद्वाज व निर्दलीय उम्मीदवार राजू निरंजन तिवारी के इशारे पर तोड़फोड़ होना बताया है।

मतदान हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य- केम्पस एम्बेसडर कु0तनवीर

Posted by Unknown | Thursday, November 7, 2013 | Posted in , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

नीमच। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच बी.सी.ए/बी.बी.ए. की छात्राओं को केम्पस एम्बेसेडर कु0तनवीर आबेदीन पठान ने संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। 18 वर्ष के हर युवा को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर 25 नवम्बर 2013 को मतदान करना होगा। जिससे हम अपने क्षेत्र, प्रदेष एवं देष के विकास में हिस्सेदारी हेतु योग्य प्रतिनिधि को चुन सकें।
कु0तनवीर आबेदीन ने छात्राओं से स्वयं के साथ परिवार व पड़ौस के सदस्यों को मतदान हेतु सुबह 8ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कभी भी ले जाने का संकल्प दिलाया। बी.बी.ए.की छात्रा कु0पूनम लोधा ने किसी के भी दबाव में न आकर अपने मत को स्वेच्छा से किसी भी प्रत्याषी को देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ0श्रीमती मीना हरित ने छात्राओं को स्वयं के परिवार के साथ आस-पड़ौस के पांच घरों में मतदान करने की जागरूकता देने की पहल करने को कहा। रासेयो अधिकारी प्रो0श्रीमती साधना सेवक ने छात्राओं को बताया कि अपने अधिकार का उपयोग कर देष निर्माण में भागीदारी कर सकते है। अतः 25 नवम्बर को अपने पापा-मम्मी, भाई-बहन के साथ मतदान केन्द्र पर जाकर ई.व्ही.एम.मषीन में बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर, स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में भागीदारी करने को कहा। कार्यक्रम में प्रो0भुपेन्द्र कुमार नायक, प्रो0दीपा पारवानी, प्रो0हेमलता लोक्स, प्रो0वर्षा चैधरी आदि उपस्थित थें।


प्रति
संपादक महोदय ............................................................. इस समाचार को आपके समाचार पत्र में  निषुल्क प्रकाषित करने का कष्ट करें।

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter