Published On:Saturday, November 16, 2013
Posted by NJFI media
नेता एक, विकल्प अनेक- प्रभात झा
रतलाम -!- मध्यप्रदेश भाजपा में नेता सिर्फ एक है। लेकिन विकल्प अनेक है। यही कारण है सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनावी समर पार किया जा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कही। विसाजी मेंशन स्थित चुनाव कार्यालय में प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के साथ झा शुक्रवार सुबह 10 बजे मीडिया से मिले। उन्हें जिले की पांचों सीटों पर भाजपा के सफल रहने का विश्वास है। महापौर शैलेंद्र डागा, जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, अशोक चौटाला, आशा मौर्य आदि मौजूद थे।


