Published On:Saturday, November 16, 2013
Posted by NJFI media
विदा लेते हुए रो पड़े सचिन, बोले- 'आखिरी सांस तक नहीं भूलूंगा सचिन-सचिन का शोर'
शनिवार का दिन सचिन के नाम रहा. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने जैसे ही दसवीं विकेट झटकी, मैदान में चारों ओर सचिन-सचिन का शोर गूंज रहा था. टीम इंडिया के खिलाड़ी सचिन को घेरे हुए थे, लेकिन सचिन की आंखों से आंसू निकल रहे थे. वे अपनी भावनाओं का छिपाने का पूरा प्रयास करने के बाद भी आंसू नहीं रोक पाए.
प्रेजेंटेशन सैरेमनी में भी तेंदुलकर जब स्पीच दे रहे थे, कई बार भावुक हुए. सैरेमनी के अंत में सचिन ने कहा कि ग्राउंड के चारों कोनों से आ रही सचिन-सचिन की आवाज को मरते दम तक नहीं भूल पाएंगे.
रवि शास्त्री ने सचिन को बुलाया और अपना माइक उन्हें थमाते हुए कहा, 'यह अब पूरी तरह आपका है'. सचिन ने जैसे ही माइक थामा, सचिन... सचिन का शोर और तेज हो गया.
सचिन तेंदुलकर ने लोगों से कुछ देर के लिए शांत रहने को कहा. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत भावुक हो रहा हूं. कृपया मुझे बोलने दें.' शोर थोड़ा थमा तो सचिन ने सबसे पहले अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया. तेंदुलकर ने कहा, '22 गज की पिच पर मेरी जिंदगी के 24 साल बहुत अच्छे रहे, लेकिन अब इसका अंत हो रहा है. मैं पिता जी को बहुत मिस कर रहा हूं. भावनाओं पर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल है, पर मुझे करना ही होगा. पिता जी की गाइडेंस के बिना यहां तक पहुंचना मुश्किल था. उन्होंने 11 साल की उम्र में मुझे अपने सपनों की ओर बढ़ने की आजादी दे दी थी. पर उन्होंने यह भी कहा था l


