Published On:Monday, November 25, 2013
Posted by NJFI media
सैफ ने शुरू किया 'बुलेट राजा' का प्रमोशन, ये है कपिल की नई 'गुत्थी'
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'बुलेट राजा' के प्रमोशन की कवायद शुरू हो गई है। फिल्म के लीड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से। बीती रात ये एपिसोड कलर्स पर प्रसारित किया गया था।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सैफ अली खान की बीवी करीना कपूर अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' को प्रमोट करने कॉमेडी नाइट्स में गई थीं और अब खुद सैफ इस काम में जुट गए हैं।


