Published On:Tuesday, November 26, 2013
Posted by NJFI media
अपने हाथों से पत्नी और बच्चों को मार दी गोली, हर तरफ फैला खून
फिरोजपुर. शहर के शरीफ और रसूखदार गक्खड़ परिवार के लिए सोमवार रात काल बनकर आई। रात्रि 9 बजे शुरू हुए मौत के तांडव ने 25 मिनट में पंकज-ईशा के पांच सदस्यीय घरौंदे को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख दिया।
छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई घरेलू कलह में हैवानियत पंकज के सिर इस कदर हावी हुई कि उसने अपनी 12 बोर की बंदूक से पहले पत्नी ईशा, फिर बेटे अतुल, बेटी सुहाना व बेटे तन्व को मौत के मुंह में धकेल खुद को गोली मार ली।


