Daudwil be arrested or surrender?
Posted by njfimpnews | Monday, August 11, 2014 | Posted in international
Ujjain union home minister Rajnathsingh stated that covt will try to arrest Daud. Daud is terriest and enemy of India.If Daud willarrest ,will be a great success of Indian govt. Rajnathsingh said we will made pressure toPak on thematter. Home minister forget that various poli leaders ,, businessmen,jwlers andunder world agentsare in faaaavour in Daud. Now Daud above 64yearsand puzzled, he want to surrender with someconditation. Minister said we will try to arrest, not confirmed. Matter of Daud is mystic. WhatisrealityGOD
knows.
ताहिर उल कादरी के खिलाफ मामला दर्ज
Posted by njfimpnews | Tuesday, June 24, 2014 | Posted in international
मलेशियाई में ईसाइयों को नहीं मिली 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत
Posted by njfimpnews | Monday, June 23, 2014 | Posted in international
आलालंपुर: मलेशिया में ईश्वर के संदर्भ में 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करने का अधिकार पाने का ईसाइयों का अंतिम प्रयास भी विफल हो गया, क्योंकि यहां की शीर्ष अदालत ने इसपर लगे प्रतिबंध को वैध करार दे दिया है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद इस मुस्लिम बहुल देश में पिछले कई सालों से चला आ रहा बेहद विभाजनकारी कानूनी मामला समाप्त हो गया है। यह मामला कैथोलिक चर्च द्वारा अदालत के समक्ष लाया गया था। कैथोलिक चर्च इस संबंध में सरकार द्वारा इसके हेराल्ड अखबार के मलय-भाषा के संस्करण में ईश्वर को अरबी शब्द 'अल्लाह' से संबोधित करने पर लगाए प्रतिबंध को पलटने की मांग कर रहा था।एलियंस को ढूंढने के लिए नासा अंतरिक्ष में बनाएगा 176 फीट लंबा दूरबीन
Posted by njfimpnews | Sunday, June 22, 2014 | Posted in international
नाइजीरिया में कार बम विस्फोट, 118 की जान गई
Posted by Anonymous | Wednesday, May 21, 2014 | Posted in international
जासूसी मामले में बढ़ी तनातनी, चीन ने अमेरिका को दी कड़ी कार्रवाई की धमकी
Posted by Anonymous | Tuesday, May 20, 2014 | Posted in international
थाईलैंड की सेना ने लगाया मार्शल लॉ
Posted by Anonymous | | Posted in international
सेना ने यह घोषणा देर रात 3 बजे सेना के टेलीविजन चैनल पर की।
सेना के टेलीविजन चैनल पर चलने वाले टिकर में कहा गया, सेना का लक्ष्य सभी समूहों एवं सभी पक्षों के लिए सुरक्षा मुहैया कराना और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना है। सेना ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाया गया उसका यह कदम तख्तापलट नहीं है।
चैनल ने कहा, लोगों से अपील की जाती है कि वे घबराएं नहीं। वे अपना काम पहले की तरह जारी रख सकते है। मार्शल लॉ लगाना तख्तापलट करना नहीं है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि मार्शल लॉ लगाने से कार्यवाहक सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सेना के बयान पर सैन्य प्रमुख प्रायुथ चान ओचा ने हस्ताक्षर किए हैं। इस बयान में 1914 के एक कानून का हवाला दिया गया है, जो संकट के समय सेना को हस्तक्षेप करने की इजाजत देता है।
देश में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट और सरकार एवं विपक्ष के बीच कई महीनों से बढ़ते तनाव के बाद मार्शल लॉ लगाया गया है। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अपदस्थ करने के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। सत्ता के दुरुपयोग के मामले में एक संवैधानिक अदालत द्वारा यिंगलक शिनावात्रा को प्रधानमंत्री पद से और कैबिनेट के नौ मंत्रियों को पद से हटाए जाने के बाद यह संकट और गहरा गया है।
सेना ने यह भी घोषणा की कि देश के सभी रेडियो एवं टेलीविजन स्टेशनों को ‘जरूरत पड़ने पर’ अपने सामान्य कार्यक्रमों को रोकना होगा।
थाईलैंड के सरकारी टेलीविजन चैनल ने देश की राजधानी में प्रसारण केंद्रों के बाहर तैनात सैनिकों और हथियारबंद वाहनों की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि सेना थाईलैंड के सभी टेलीविजन स्टेशनों की निगरानी कर रही है।
अंतरिम प्रधानमंत्री निवात्तुमरोंग बूनसोंगपैसान के एक सहयोगी ने कहा कि सेना के निर्णय के बारे में सरकार से विचार-विमर्श नहीं किया गया।
उन्होंने कहा, उन्होंने यह कदम एकतरफा उठाया है। सरकार इस संबंध में एक विशेष बैठक कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यिंगलक को हटाया जाना नाकाफी है और हाल में राजधानी में राजनीतिक हिंसा भड़क गई थी। इसके मद्देनजर सेना प्रमुख ने एक कड़ी चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के कुछ दिनों बाद ये नाटकीय घोषणाएं की गई हैं।
कोलंबिया: बस में आग से 31 बच्चे और एक वयस्क की मौत
Posted by Anonymous | Monday, May 19, 2014 | Posted in international
उत्तरी कोलंबिया के पंकदासियोन शहर में एक चर्च के कार्यक्रम से लौट रही बस में आग लग जाने से 31 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 31 बच्चों और एक वयस्क के जले हुये शव बरामद किये गये हैं।
इन सभी की पहचान दांतों के रिकॉर्ड के आधार पर की गयी है। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे जिनमें से 18 लोग जलती हुयी बस से बाहर निकलने में कामयाब रहें। उन सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि बस में गैसोलीन का कनस्तर रखा था जिसकी वजह से आग काफी तेजी से फैली। उन्होंने बताया कि कुछ खराबी आ जाने के कारण बस बंद पड़ गयी थी। बस के चालक ने इंजन में पेट्रोल डाल कर बस स्टार्ट करने का प्रयास किया जिसके बाद उसमें आग लग गयी।
इससे पहले शहर की मेयर लुज स्टेला डरान ने कारकोल रेडियो को बताया कि 26 बच्चों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बस में 40 से 50 बच्चे सवार थे और इनके साथ सिर्फ का चालक था। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस फंदासियोन की ओर रवाना हो गये हैं। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया है।
लापता मलेशियाई विमान के बारे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
Posted by Anonymous | | Posted in international
किताब ने दावा किया गया है कि लापता विमान के लोगों के घरवाले कभी नहीं जान पाएंगे कि आखिर इस घटना में हुआ क्या था। किताब के मुताबिक जहाज पर हमला करके उसे गिरा दिया गया था, जिसके बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। एक चश्मदीद के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि थाइलैंड की खाड़ी में जलते हुए विमान को गिरते देखा था जिस समय थाइलैंड और अमेरिका के बीच जमीन, हवा और पानी में युद्ध का अभ्यास चल रहा था। तब एक सैनिक ने अचानक मलयेशियाई विमान पर गोली चला दी।
न्यूजीलैंड के एक गवाह के हवाले से किताब ने दावा किया कि इसके उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान पर हमला किया गया जिसमें विमान में सवार सभी यात्री मारे गए। किताब ने यह भी खुलासा किया है कि तलाशी में लगी एजेंसियों ने गलत रिपोर्ट दी है। गौरतलब है कि 8 मार्च को मलेशियाई विमान ने क्वालालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 14 देशों के 239 लोग सवार थे।
200 से ज्यादा अपहृत लड़कियों को छोड़ने के लिए तैयार हुआ बोको हरम
Posted by Anonymous | | Posted in international
इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप
Posted by Anonymous | Sunday, May 18, 2014 | Posted in international
जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी छोर पर रविवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप विज्ञान और भूगर्भ एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8.07 बजे आया और उसका केंद्र असेह जया जिले के दक्षिण पश्चिम 342 किलोमीटर दूर और समुद्र तल के नीचे 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप के कारण किसी सुनामी की आशंका नहीं है।
मोदी सरकार के साथ काम करने का इच्छुक है चीन
Posted by Anonymous | Saturday, May 17, 2014 | Posted in international
बीजिंग: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के बाद चीन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच की द्विपक्षीय साझेदारी को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने की इच्छुक है.
नरेंद्र मोदी नीत भाजपा के निर्णायक विजय के बाद दुनिया के सभी देशों से मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं. भारत में स्थिर सरकार बनने के बाद भारत से संबंधों पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पत्रकारों से कहा, चीन नई भारत सरकार के साथ संयुक्त प्रयास करने, उच्च स्तरीय आवागमन बनाए रखने, सभी क्षेत्रों में सहयोग को गहराई देने और चीन भारत सामरिक साझेदारी को नई बुलंदियां देने का इच्छुक है.
हुआ ने कहा कि चीन भारत के साथ अपने रिश्तों को अहम मानता है, क्योंकि वह उसका करीबी पड़ोसी है और हाल के वर्षों में रिश्ते लगातार बढ़े हैं. विश्लेषकों का कहना है कि चीन में मोदी को व्यापक रूप से ऐसे शख्स के रूप में देखा जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच के व्यापारिक और आर्थिक रिश्तों को खूब बढ़ावा दे सकते हैं. अलबत्ता वह सीमा, तिब्बत और दलाई लामा मुद्दों पर कठोर रुख अख्तियार कर सकते हैं.
ओबामा ने मोदी को दिया अमेरिका आने का न्योता
Posted by Anonymous | | Posted in international
बताया जाता है कि दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर संक्षिप्त बातचीत हुई.
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी ए1 वीजा के लिए योग्य होंगे.
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वागत किया जाएगा. सरकार के मुखिया होने के नाते, मोदी ए 1 वीजा के लिए योग्य होंगे.
2005 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मोदी की अमेरिका यात्रा का वीजा इस आधार पर रद्द कर दिया था कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद मानवाधिकारों का कथित उल्लंघन हुआ है.
अमेरिका बार-बार कहता रहा है कि मोदी के संबंध में उसकी लंबे समय से चली आ रही वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं है लेकिन वह वीजा के लिए आवेदन करने को स्वतंत्र हैं और उन्हें भी किसी अन्य आवेदक की तरह समीक्षा का इंतजार करना होगा.
टेलीफोन वार्ता के दौरान ओबामा ने भारत के ऐतिहासिक चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए मोदी को बधाई दी.
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका भारत रणनीतिक भागीदारी के अभूतपूर्व वादे को पूरा करने के लिए उन्हें ओबामा के साथ गहन सहयोग से काम करने का इंतजार है और दोनों ने हमारे लोकतंत्रों के बीच व्यापक सहयोग को विस्तार देने तथा उसे गहरा करने पर सहमति जतायी.
टेलीफोन वार्ता के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजेन राइस ने ट्विटर पर लिखा, विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच मजबूत साझेदारी का निर्माण करने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए अमेरिका को भारत के साथ काम करने का इंतजार है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने संवाददाताओं को बताया कि हम भारत के ऐतिहासिक राष्ट्रीय चुनाव में अधिकतर सीटों पर जीत के लिए नरेन्द्र मोदी और भाजपा को बधाई देते हैं जिसमें मानवीय इतिहास के किसी भी चुनाव में इतनी अधिक संख्या में मतदाताओं ने स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपना मतदान किया.
विदेश मंत्री जान कैरी ने ट्विटर के जरिए अपनी बधाई दी और कहा कि साझा समृद्धि और सुरक्षा को विस्तार देने के लिए उन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करने का इंतजार रहेगा.
विदेश विभाग प्रवक्ता ने कहा कि एक बार नयी सरकार का गठन होने के बाद हमें हमारी मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री और कैबिनेट के साथ घनिष्ठ सहयोग से काम करने का इंतजार है.
प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने 12 मई के अपने बयान में कहा था कि हम राष्ट्रीय चुनाव को संपन्न कराने के लिए भारत की जनता को भी बधाई देते हैं और साझा मूल्यों पर आधारित मजबूत साझेदारी को आगे जारी रखने की दिशा में काम करने का इंतजार है.
पाकिस्तान ने दो भारतीय पत्रकारों को निकाला
Posted by Anonymous | Wednesday, May 14, 2014 | Posted in international
200 से ज्यादा समलैंगिक जोड़ों ने की शादी
Posted by Anonymous | Tuesday, May 13, 2014 | Posted in international
मेक्सिको में भूकंप का तगड़ा झटका
Posted by Anonymous | Saturday, May 10, 2014 | Posted in international
भूकंप के बाद जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर छह मिनट पर आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केन्द्र दक्षिणी प्रांत गुइरेरो के सात किलोमीटर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था। मेक्सिको के राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केन्द्र ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 5.9 बताया।
पुतिन की क्राईमिया यात्रा से अमरीका और यूरोपीय संघ नाराज़
Posted by Anonymous | | Posted in international
अपहृत छात्राओं की खोज में जुटे अमेरिका, ब्रिटेन और चीन
Posted by Anonymous | Friday, May 9, 2014 | Posted in international


