Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, November 28, 2013
Posted by NJFI media

सोनिया जी, गरीब के लिए दो शब्द बोल दीजिए'

  • नई दिल्ली। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज अजमेर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने सोनिया पर हमला करते हुए कहा कि मैडम सोनिया जी, आप मां है, मां के नाते गरीब के लिए दो शब्द बोल दीजिए। मोदी ने कहा कि गरीबों के घर में चूल्हा नहीं जलता, बच्चे आंसू पीकर सोते हैं। मोदी ने राहुल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शहज़ादे कहते हैं गरीबी कुछ होता नहीं है, ये केवल मन की अवस्था होती है। जिन्होंने गरीबी देखी नहीं उसे कैसे पता होता कि गरीब जिंदगी कैसे गुजारता है?
  • मोदी ने कहा कि अगर आपको गरीबी का पता होता तो जो निर्णय किए वो नहीं करते प्लानिंग कमीशन का कहना है अगर एक दिन मे 26 रुपया खर्च कर सकता है वो गरीब नहीं है? 26 रुपए मे दो समय चाय पी सकते हो क्या? मुझे चाय वालों की चिंता ज्यादा रहती है। ये गरीबों का अपमान है कि नहीं? मोदी ने कहा कि मैडम कहती हैं भाजपा वाले जहर फैलाते हैं क्या वसुंधरा राजे या भाजपा वाले ने एक ग्राम भी जहर दिया?
  • मोदी ने कहा कि जयपुर में शहज़ादे के राज्यारोहण का कार्यक्रम था, शहजादे ने कहा मम्मी ने मुझे कहा सत्ता जहर होती है। सबसे ज्यादा देश में सत्ता का स्वाद किसने चखा? सबसे ज्यादा किसके पेट में जहर भरा है? कौन जहर उगलेगा? मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के चरित्र का हिस्सा है बांटो और राज करो, कांग्रेस जोड़ने की बात कर ही नहीं सकती।
  • अगर देश जात-पात बिरादरी से ऊपर उठ गया तो कांग्रेस का होगा क्या? यही पार्टी है जिसने देश के दो टुकड़े कर दिए। जातिवाद का जहर देश के कोने कोने मे कांग्रेस ने फैलाया है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने उत्तर को दक्षिण दक्षिण को उत्तर से लड़ने को मजबूर कर दिया। अगर देश में सदा भारत माता की जय गूंजे ये करना है कांग्रेस को राजनीति को सदा-सदा के लिए हटाना होगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:16 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:16 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सोनिया जी, गरीब के लिए दो शब्द बोल दीजिए'"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter