Published On:Monday, December 30, 2013
Posted by NJFI media
10 फरवरी को एक दूजे के हो जाएंगे रानी-आदित्य!
मुंबई। तमाम उतार चढ़ाव के बीच आखिरकार साल के अंत में बॉलीवुड को एक बड़ी खबर मिल ही गई है। जी हां रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी तो पहले ही फिक्स हो गई थी, सिर्फ डेट तय होनी बाकी थी। अब ये काम भी पूरा हो गया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी शादी की डेट तय हो गई है। 10 फरवरी जोधपुर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
हाल ही में नीता अंबानी के जन्मदिन पर पहुंची रानी मुखर्जी ने अपनी शादी के लिए उमेद भवन पैलेस बुक कर लिया है। हालांकि इतने दिनों तक रानी मीडिया से छिपते छिपते इस रिश्ते को आगे बढ़ाती आईं हैं, लेकिन आखिरकार लोगों को पता चल ही गया। फरवरी के पहले हफ्ते से ही शादी से जुड़ी रश्में शुरू हो जाएंगी।
गौरतलब है कि दोनों कई सालों से एक दूसरे के करीब हैं, लेकिन खुले आम अपने प्यार के इजहार से डरते आए हैं। दीवाली के बाद दोनों की सगाई की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। दोनों ने साथ में दीवाली भी मनाई थी।


