Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, December 30, 2013
Posted by NJFI media

300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, हरियाणा पर गड़ाई नजरें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी देश की तीन सौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है और इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।
'आप' सूत्रों ने बताया है कि पार्टी लगभग 300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी और अगले कुछ दिनों में पहली सूची जारी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी के नेता राजेंद्र यादव गुड़गांव से, प्रशांत भूषण नोएडा या इलाहाबाद से, कुमार विश्वास अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। यादव के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें हरियाणा में मुख्यमंत्री के तौर पर भी प्रोजेक्ट किया जा सकता है। वहीं, विश्वास ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अर्जी तक दे दी है। मालूम हो कि दो दिन पहले उन्होंने भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था और उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।
उधर, 'आप' ने दिल्ली के बाद अब अगले साल हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर अपनी नजरें टिका दी हैं। पार्टी ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने बताया कि योगेंद्र यादव को यहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उतरा जाएगा। यादव ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। 90 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश से अरविंद केजरीवाल आते हैं। इसलिए पार्टी को ऐसा लगता है कि वह यहां बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:31 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:31 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, हरियाणा पर गड़ाई नजरें"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter