Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, December 29, 2013
Posted by NJFI media

गेहंूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 जनवरी तक

नीमच, 29 दिसम्बर 2013. राज्य शासन के निर्देषानुसार गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 जनवरी 2014 तक किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री पी.आर. कतरोलिया ने जिले के किसानों से निर्धारित समय सीमा में पंजीयन करा कर समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की है। विदित हो कि राज्य शासन ने रबी सीजन 2014 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन के लिए समय सीमा 15 जनवरी 2014 निर्धारित कर की है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन कार्य चल रहा है, जो 15 जनवरी 2014 तक चलेेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री शालू वर्मा ने बताया कि इस अवधि में नये किसानों के पंजीयन के साथ ही पूर्व में पंजीकृत किसानों के पंजीयन में आवश्यक संशोधन भी किया जायेगा जिनके रकबे व अन्य जानकारी में संशोधन किया जाना है। पंजीयन के समय किसान को  बैंक खाते की पासबुक, भू अधिकार ऋण पुस्तिका एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी साथ लाना आवश्यक है ।
  जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री वर्मा ने बताया कि पंजीयन के लिए किसान को अपने नजदीकी गेहूॅ उपार्जन केन्द्र पर जाना होगा। ऐसे किसान जिन्हांेने गत वर्ष अपना पंजीयन कराया है, उन्हंे इस वर्ष पुनः पंजीयन नहीं कराना है। परन्तु ऐसे किसान जिन्हांेने गत वर्ष पंजीयन कराया था, परंतु इस वर्ष उनके बोवनी के रकबे में परिवर्तन हुआ है अथवा वे अपना बैंक खाता नम्बर मोबाईल नम्बर में परिवर्तन कराना चाहते है, वे अपने उपार्जन केन्द्र पर आवष्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर संषोधन करा सकते है।
स0क्र0/1865/117/मालवीय/विजय
सभी विभाग दृष्टिपत्र अ©र जनसंकल्प के क्रियावन्यन की कार्यय¨जना बनायेगा
नीमच, 29 दिसम्बर 2013. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च©हान ने कहा है कि जनसंकल्प 2013 तथा दृष्टिपत्र 2018 प्रदेश के विकास का र¨डमेप अ©र जन-आकांक्षाअ¨ं का प्रतीक है। इसके क्रियान्वयन के लिये रियल लीडरशिप संबंधित विभाग के मंत्री के हाथ में ह¨गी। हर विभाग इसके क्रियान्वयन के लिये स© दिन, एक वर्ष अ©र पाँच वर्ष की कार्य य¨जना तैयार करे। संबंधित विभाग के मंत्री इसे अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री श्री च©हान मंत्रालय में मंत्रीगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारिय¨ं की बैठक ले रहे थे। बैठक में मंत्रीगण, मुख्य सचिव अ©र पुलिस महानिदेशक आदि उपस्थित थे।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:53 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:53 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गेहंूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 जनवरी तक "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter