Published On:Thursday, December 26, 2013
Posted by NJFI media
एंडी को लगा तगड़ा झटका, फिनाले से 3 दिन पहले हुए बिग बॉस से बाहर
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले विवादित रियलटी शो बिग बॉस सीजन 7 से वीजे एंडी का एविक्शन हो गया है। एंडी को मिड वीक में ही एलिमिनेट कर दिया गया है। ग्रांड फिनाले से सिर्फ तीन दिन पहले ही उनको शो से निकाल दिया गया। शो का ग्रांड फिनाले 29 दिसंबर को है।
एंडी के एविक्शन की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। वह बिग बॉस-7 के एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में देखे जा रहे थे। एंडी के प्रशंसकों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी।
हालांकि, अब शो से बाहर होने के कारण एंडी ग्रांड फिनाले में शामिल होने का मौका गंवा चुके हैं। एंडी से पहले इस सीजन के प्रतिभागी कुशाल टंडन का भी मिड वीक एविक्शन हुआ था।


