Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
बड़े घर में साथ रहेंगे सैफ-करीना, ख़रीदा 4 मंजिला डुप्लेक्स, कीमत 48 करोड़
मुंबई। पटौदी के नवाब सैफ अली खान मुंबई में भी नवाबी ठाठ से ही रहना चाहते हैं। तभी तो उन्होंने बांद्रा के अपने मौजूदा निवास ‘फार्च्यून हाइज’ के अपोजिट बनी एक इमारत की चार मंजिलें खरीद ली हैं।
यानी अब छोटे नवाब अपनी बेगम के साथ बड़े घर में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। सैफ-करीना अपने नए घर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वैसे, सैफ और करीना की हालिया रिलीज़ फिल्में 'बुलेट राजा' (सैफ अली खान स्टारर) और 'गोरी तेरे प्यार में' (करीना स्टारर) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, मगर पर्सनल लाइफ में ये दोनों काफी खुश हैं।


