Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
कॉमेडी नाइट्स' के सेट पर ही मिला कपिल को जीवनसाथी, क्रिएटिव डायरेक्टर से करेंगे शादी!
- कॉमेडी किंग' के तौर पर मशहूर कपिल शर्मा अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले खबर आ रही थी कि कपिल ने अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ के साथ सगाई कर ली है। कपिल और गिनी ने 'हंस बलिए' में एक साथ काम किया था। लेकिन अब गिनी कपिल की जिंदगी से आउट हो चुकी हैं और उनकी जगह प्रीति ने ले ली है।
- चर्चा है कि कपिल और प्रीति इस वक्त डेटिंग कर रहे हैं। ये दोनों टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों को स्टार प्लस पर आने वाले डांस शो 'नच बलिए' के मौजूदा सीजन में हिस्सा लेने का ऑफर भी मिला था लेकिन इन्होंने इनकार कर दिया। कपिल के एक करीबी दोस्त ने बताया, 'कॉमेडी सर्कस के दौरान कपिल और प्रीति ने सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का निर्माण किया।'
- प्रीति लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं और अगले साल तक शादी कर लेंगे।
- यह तस्वीर सिद्धू के बर्थडे के मौके पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर ली गई थी। इसमें सिद्धू प्रीति को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धू के बगल में कपिल भी दिखाई दे रहे हैं।


