Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, December 9, 2013
Posted by NJFI media

आईजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत


आईजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। चार राज्यों में हार झेल चुकी कांग्रेस पार्टी के लिए यह संजीवनी की तरह होगा। कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा की 21 सीटें अपने नाम कर ली है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार 21 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। उधर, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो पर बढ़त बनाए हुए है। एमएनएफ तीन पार्टियों के गठबंधन मिजोरम डेमोक्रेटिक एलांयस (एमडीए) का नेतृत्व कर रही है।
सुबह आठ बजे से राज्य के आठ जिला मुख्यालयों में मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अंतिम परिणाम दोपहर बाद या शाम में आने की संभावना है। मुख्यमंत्री ललथनहावला दो सीटों से लड़ रहे हैं, वह एमएनएफ के अपने विरोधी को 734 के बेहद कम अंतर से हराया है जबकि हरंग्टुजरे में वह एमएनएफ के उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।
दक्षिणी तुईपुई सीट पर कांग्रेस विधायक जॉन सियामकुंगा ने जेडएनपी (जोरम नेशनलिस्ट पार्टी) के उम्मीदवार जे.ललछौना को 1,568 वोट से हराया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.लालदिंगलियाना ने लुंगलेई दक्षिण सीट से एमएनएफ के उम्मीदवार के.पछुंगा को महज 450 वोट से मात दी है। कई कांग्रेसी उम्मीदवार अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।
40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को कराए गए मतदान में राज्य के 81 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना में 142 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, इनमें छह महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन एमडीए के बीच है। एमडीए में एमएनएफ, मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (एमपीसी) और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमडीएफ) शामिल हैं।
एमएनएफ 31, एमपीसी आठ और एमडीएफ सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 17, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) के 38 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
40 में 39 सीट जनजातीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि सिर्फ एक सामान्य वर्ग की सीट है। त्रिपुरा में शरण लेने वाले रेयांग जनजातीय शरणार्थियों ने डाक के जरिए मतदान किया। 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32, एमएनएफ को तीन और एडीसी को एक जबकि एमपीसी और जेडएनपी को दो-दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। (एजेंसी)

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 3:34 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 3:34 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for " "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter