Published On:Monday, December 23, 2013
Posted by NJFI media
AAP को समर्थन के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, योगेंद्र बोले- पहले दिन भी गिर सकती है सरकार
दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। ऐसे में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 15 फीसदी यानी 10 हो सकती है। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, विनोद कुमार बिन्नी और सोमनाथ भारती सरीखे कुछ विधायक ऐसे हैं जिनका मंत्रिमंडल में होना तय माना जा रहा है। 'आप' की तीन महिला नेता भी विधायक बनी हैं। इनमें से कम से कम एक महिला विधायक को कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है। अनुमान है कि मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़ला को दिल्ली की नई सरकार में मंत्री बनाया जाएगा।
इस बीच, 'आप' ने सोमवार को अपने नए विधायकों को सोमवार दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में ट्रेनिंग दी। 'आप' के लिए सरकार बनाने का फैसला काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।


