Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

सुमित्रा महाजन बनीं लोकसभा स्पीकर और भी...

Posted by Unknown | Friday, June 6, 2014 | Posted in

सौम्य और सरल स्वभाव की सुमित्रा महाजन सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर चुनी गई. सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए सुमित्रा महाजन के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसका समर्थन लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, मल्लिकार्जुन खड़गे, जीतेंद्र सिंह, जनरल वीके सिंह और एम राजमोहन रेड्डी ने किया.
इसके बाद प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ ने घोषणा की कि सुमित्रा महाजन को सर्वसम्मति से सदन का स्पीकर चुना गया है. नाम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री खुद सुमित्रा महाजन को स्पीकर की कुर्सी तक ले कर गए.
गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को लोकसभा के सबसे अहम पद के लिए नामांकन किया था. और सभी दलों ने उनके नाम पर बेहिचक मुहर लगा दी. शुक्रवार को चुनाव की औपचारिकता पूरी कर दी गई.
कौन है सुमित्रा महाजन?
सुमित्रा महाजन संसद की उन तीन सासंदों में से हैं जो सबसे लंबे समय से संसद में जनता की नुमाइंदगी कर रहे हैं. 1989 में पहली बार संसद पहुंची सुमित्रा महाजन 2014 में 8वीं बार संसद चुनकर पहुंची हैं. संसद में मध्यप्रदेश के इंदौर की नुमाइंदगी करने वाली सुमित्रा महाजन का जैसा मिजाज और जो सम्मान है, उस हिसाब से लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं.


और भी... 

केजरीवाल के जनता दरबार में काटी हाथ की नस

Posted by Unknown | Friday, December 27, 2013 | Posted in

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक युवक ने हाथ की नस काट ली। युवक के इस कृत्य से वहां अफरातफरी मच गई और जनता दरबार स्थगित हो गया।
'आप' के शानदार प्रदर्शन तथा संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी को लेकर भावुक हुए दिल्ली के जमील अहमद ने कौशांबी गाजियाबाद में आयोजित जनता दरबार में अपने हाथ की नस काट ली। खून देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। जमील ने नस काटने से पहले अरिवंद केजरीवाल को कहा कि मैं आपको खून देना चाहता हूं। इसके बाद उसने हाथ की नस काट ली। जमील के हाथ से खून निकलता देख जनता दरबार स्थगित कर दिया गया।

AAP को समर्थन के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, योगेंद्र बोले- पहले दिन भी गिर सकती है सरकार

Posted by Unknown | Monday, December 23, 2013 | Posted in

दिल्‍ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। ऐसे में मंत्रियों की अधिकतम संख्‍या 15 फीसदी यानी 10 हो सकती है। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, विनोद कुमार बिन्‍नी और सोमनाथ भारती सरीखे कुछ विधायक ऐसे हैं जिनका मंत्रिमंडल में होना तय माना जा रहा है। 'आप' की तीन महिला नेता भी विधायक बनी हैं। इनमें से कम से कम एक महिला विधायक को कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है। अनुमान है कि मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़ला को दिल्‍ली की नई सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। 
 
इस बीच, 'आप' ने सोमवार को अपने नए विधायकों को सोमवार दिल्‍ली के कॉन्‍सटीट्यूशन क्‍लब में ट्रेनिंग दी। 'आप' के लिए सरकार बनाने का फैसला काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। 

सौरव को मोदी ने दिया चुनाव लड़ने का न्योता

Posted by Unknown | Tuesday, December 17, 2013 | Posted in

  1. कोलकाता [जागरण ब्यूरो]। क्रिकेट के मैदान पर अपने छक्कों से बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भाजपा ने राजनीतिक पिच पर बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बंगाल के महाराजा के नाम से मशहूर सौरव को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की है। इतना ही नहीं राजग के सत्ता में आने पर गांगुली को खेल मंत्री बनाने तक का एलान पार्टी ने कर दिया है। व्यस्तता के चलते सौरभ ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन वे जल्द ही इस पर फैसला कर सकते हैं।
  2. स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा नेतृत्व कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री व पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह को पार्टी में शामिल करने के बाद उसकी निगाहें 'बंगाल टाइगर' पर टिकी हैं। पश्चिम बंगाल में यह पांसा फेंककर भाजपा बड़ा दांव खेलना चाहती है। इसके लिए भाजपा सौरव गांगुली को बंगाल के बाहर की सुरक्षित सीट से टिकट देने को भी तैयार है।


njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter