Published On:Friday, December 27, 2013
Posted by NJFI media
झटका! केजरीवाल के शपथ ग्रहण में किरण बेदी भी नहीं जाएंगी
लखनऊ। अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे के बाद अब उनकी खास सहयोगी रहीं रिटायर्ड आइपीएस अफसर किरण बेदी भी नहीं जाएंगी।
अन्ना आंदोलन को केजरीवाल के साथ धार देने वाली बेदी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें केजरीवाल का पत्र नहीं मिला है। अखबारों में जरूर इस बारे में पढ़ा है, लेकिन मैं उस दिन बेंगलूर में रहूंगी।


