Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
ट्रक के रौंदने से दो छात्रों की मौत, दो घायल

गुस्साए लोगों ने किया हाइवे जाम, दर्जनों वाहनों में तोडफोड .01
बनवारी लाल कुशवाह
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत बाइक मोडते समय ट्रक के रौंदने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। जवकि दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक के चालक को पकड उसकी जमकर धुनाई करते हुए रोड जाम कर वाहनों पर पथराव किया। सूचना पर पहुची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर चालक को अपने कब्जे में लेने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया है।
थाना मटसेना के दबरई निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजकुमार अपने भाई मनीष उर्फ रोमी, शिवम पुत्र मातादीन और देव पुत्र जितेन्द्र को बाइक पर विठाकर मुरारी लाल इण्टर कालेज की और आने के लिए बाइक को मोड रहा था कि तभी अचानक से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या एमपी 06 एचसी 1422 ने इन्हे रौंद दिया जिसमें मनीष और शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जवकि बृजेश और देव गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। गुस्साए लोगांे ने ट्रक चालक को मय ट्रक मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई लगाते हुए जाम लगा वाहनोें में तोडफोड करना शुरू कर दी। लोगों द्वारा किये गये पथराव में दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और उनमें बैठी सवारियां भी चोटिल हो गयी। इतना ही नही गुस्साए लोगों ने घटना स्थल के आस पास लगे सपा के होर्डिगों को फाडने के साथ साथ ट्रक को भी जलाने का भी प्रयास किया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही इलाका पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुची और हंगामा काट रहे लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन न माने जाने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाते हुए चालक को अपने कब्जे में लिया और तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाने के साथ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया।
टेªन की चपेट में आने राजमिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत टेªन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
थाना सिरसागंज के गांव वाछेमई निवासी 30 वर्षीय राजकुमारी पुत्र रामभरोसी जो कि राज मिस्त्री का काम करता है। बताया जाता है कि बीती देर सांय राजकुमार काम कर घर वापस लौट रहा था कि तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह टेªन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
विधुत करंट लगने से युवक अचेत
फिरोजाबाद। थाना रामगढ क्षेत्र निवासी एक युवक विधुत करंट लगने से अचेत हो गया। अचेत को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
रामगढ के मौहल्ला कश्मीरी गेट निवासी इरशाद पुत्र इन्तयाज अली बुधवार को अपने घर पर विधुत कार्य कर रहा था कि तभी उसे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गया। अचेत को परिजन तत्काल ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आये। जहंा उसका उपचार जारी है। स्काउट रैली 5 दिसम्बर से
शिकोहाबाद। जिला स्काउट शिक्षक रघुवीर सिह की सूचनानुसार मंडलीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन आगरा में 5 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक शांति निकेतन कालेज ग्वालियर रोड पर होगा। बीएसए जितेन्द्र यादव ने स्काउट गाइड की विजेता टीम को समय से आगरा पहुचने के आदेश दिये हैं।
बच्चों को बताये सर्दी से बचाव के तरीके
शिकोहाबाद। नगर के जसलई रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम में बच्चों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। बच्चों का स्वास्थ परीक्षण डा. पीएस राना तथा उनके साथियों ने किया। डाक्टरों की टीम ने बच्चों को बीमारियों से बचने के उपाय बताये। टीम ने बच्चों को स्वास्थ खराब होने की दशा में घरेलू इलाज द्वारा रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। डाक्टरों ने कहा सर्दी में बच्चे सर्दी के रोगों से अधिक पीडित होते हैं उसका कारण बच्चों की लापरवाही के साथ ही उनके अभिभावकों की लापरवाही भी देखी जाती है। बच्चों को सर्दी से बचाने का उपक्रम करना चाहिए जिससे हमारे नौनिहाल खुश व स्वस्थ रहे। स्वास्थ परीक्षण के दौरान प्रबंधक मोहन अग्रवाल, सतीश यादव, छत्रपाल सिह प्रधानाचार्य मौजूद थे।
देवर ने हैडपंप के हैडिल से भाभी को मारा, अस्पताल में भर्ती
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सूरजपुर रूधैनी गाव में परिवारिक झगडे से नाराज महिला के देवर ने हैण्डपंप के हत्थे से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। महिला को गंभीरावस्था में इलाज के लिए सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
श्रीमती राजवती उम्र 40 वर्ष पत्नी भूपेन्द्र सिह निवासी सूरजपुर रूधैनी गाव का अपने परिजनों से झगडा हो गया। महिला का आरोप था कि देवर ससुर उसे घर से निकालकर सम्पत्ति पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं। देवर ने हैण्डपंप के हैडिल से महिला के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सपाइयों ने बांटी मिठाई
शिकोहाबाद। नगर के सपा नेताओं ने कई सपा के पुराने नेताओं को विभिन्न संस्थाओं का सलाहकार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सपा नेताओं ने सुभाष चैराहे पर मिष्ठान का वितरण करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। मैनपुरी के सुभाष चंद्र यादव को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का सलाहकार बनाकर लालवत्ती देकर राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया जिससे यादव समाज मे खुशी की लहर दोड गयी। सपा नेताओं ने मिष्ठान वितरण के दौरान कहा कि यादव के सलाहकार बनने से सपा मैनपुरी व फिरोजाबाद, इटावा में काफी मजबूत होगी। खुशी व्यक्त करने वालों में राकेश यादव, डा. जितेन्द्र यादव, अवश्नी प्रधान, राजेश, छोटे जादौन, बंटू, वीर बहादुर, कई नेता मोजूद थे।
सडक हादसों में दो लोगों की मौत, चार लोग घायल
फिरोजाबाद। अलग- अलग सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गयी। वही चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
थाना फरिहा के क्षेत्र गांव अहमदपुर निवासी प्रमोद पुत्र महावीर टैªक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसका टैªक्टर एक पेड से टकरा गया जिससे प्रमोद गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगांें का हुजूम एकत्रित हो गया। सूचना पर पहुचे परिजन तत्काल ही घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। वही दूसरी घटना में एक सप्ताह पूर्व उसायनी के समीप घायल हुए नन्दकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी मुईनउद्वद्वीनपुर थाना नारखी ने भी उपचार के दौरान दम तोड दिया। चिकित्सकों ने इनके शवों को शव विच्छेदन गृह में रखवाया है। वही अन्य सडक हादसों में थाना टूण्डला के उसायनी निवासी रामेन्द्र पुत्र राजेन्द्र, बृजेश पुत्र भूपसिंह, थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी विलाल पुत्र अब्दुलरहीस और सैलई के अम्बेडकर पार्क निवासी कुसुमा देवी पत्नी लखमी सिंह भी घायल हो गये। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
पुलिस ने चार लोगों को भेजा जेल
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने छेडछाड के आरोपी व दक्षिण पुलिस ने शांति भंग के आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना उत्तर पुलिस अपने क्षेत्र में गस्त पर थी कि तभी उन्होंने क्षेत्र में छेडछाड करने वाले आरोपी अजय पुत्र जयवीर निवासी परशुराम कालोनी को गिरफ्तार किया है। वही थाना दक्षिण पुलिस ने शांति भंग के आरोपी शाकिर पुत्र मुन्ना खां निवासी लेवर कालोनी, दिनेश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कोटला पंजावा और गोलू पुत्र शादिक निवासी शाही मस्जिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।
गायों से भरा ट्रक मथुरा गौशाला भेजा
पुलिस जुटी जांच में
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने बुधवार सुवह विना चालक परिचालक के सडक पर गायों से लदे खडे एक ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मथुरा गौशाला भिजवाया है। पुलिस ट्रक स्वामी का पता लगाकर मामले की जांच करने में जुटी है।
बुधवार सुवह थाना मटसेना क्षेत्र दबरई के समीप हुए सडक हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। जाम के दौरान फसे वाहनों में किसी ने एक ट्रक को गायों से लदा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना थाना क्षेत्र मक्खनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और थानाध्यक्ष मक्खनपुर सलीम अहमद मौके पर पहुचे और ट्रक में चालक व परिचालक को मौजूद न देख उन्होंने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मथुरा स्थित गौशाला भिजवाया है। पुलिस ट्रक के मालिक का पता कर मामले की जांच पडताल कर रही है।
प््रासव के दौरान महिला ने तोडा दम
फिरोजाबाद। कोटला क्षेत्र स्थित पीएचसी स्वास्थ केन्द्र पर प्रसव के दौरान एक महिला की हालत बिगड गयी। महिला को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को विना पोस्टमार्टम कराये ही वापस घर ले गये।
थाना फरिहा के गांव वलीपुर तपस्या निवासी गीता पत्नी नाहर सिंह को प्रसव के लिए परिजन कोटला स्थित पीएचसी केन्द्र लेकर आये। जहंा महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के पश्चात महिला की हालत अचानक से बिगड गयी। महिला की हालत को विगडता देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। परिजन तत्काल ही महिला को जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम गृह मंे रखवाने की बात कही। लेकिन परिजन शव को विना पोस्टमार्टम कराये ही वापस घर ले गये। मृत महिला अपने पीछे पांच बच्चों को छोडकर गयी है।
परशुराम द्वार स्थल का हुआ भूमि पूजन-फोटो स0 2
फिरोजाबाद। सपा के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव व पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर ने परशुराम द्वार बनने वाले स्थल का भूमि पूजन किया। इस दौरान ब्राहम्मण समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही शिवसेनिकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
विदित है कि परशुराम द्वार निर्माण को लेकर पिछले तीन दिन से धरने पर ब्राहम्मण समाज के लोग गंाधी पार्क के गेट पर धरने पर बैठे थे। मंगलवार को सपा लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव, पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर व जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने धरना स्थल पहुच धरना दे रहे लोगों को जल्द ही द्वार का निर्माण करवाने का आश्वासन देकर जूल पिला धरने से उठाया था। आज लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव, पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने उक्त स्थान का भूमि पूजन कर कार्य को शुभारम्भ कराने के निर्देश दिये। भूमि पूजन के बाद शिवसेना जिला प्रमुख राजीव शर्मा के साथ शिवसेनिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बनवारी लाल कुशवाह
09759292036