Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, December 3, 2013
Posted by NJFI media

पुलिस के शिकंजे में आया दो महीने से फरार नारायण साईं

नई दिल्ली। सूरत रेप केस में दो महीने से फरार आसाराम का बेटा नारायण साईं आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पुलिस ने नारायण को दिल्ली-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके सहयोगी हनुमान को भी गिरफ्तार किया है। नारायण को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। नारायण पुलिस को लगातार दो महीने से गच्चा दे रहा था, लेकिन आज शिकंजे में आ ही गया।
सूरत रेप केस में फरार चल रहे नारायण साईं की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुजरात पुलिस ने उसकी तलाश में पूरा देश छान मारा था। दिल्ली, मधुबनी, अहमदाबाद सहित कई शहरों में उसके आश्रमों पर भी छापा मारा लेकिन वो हाथ नहीं आया। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से ही नारायण पुलिस से छिपा-छिपा फिर रहा था।
नारायण की तलाश में पुलिस नेपाल के जनकपुर और काठमांडू तक हो आई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए नारायण ने सूरत कोर्ट में अग्रिम याचिका भी दाखिल की जिस पर सुनवाई लगातार टलती रही और उसे राहत नहीं मिली। बीच-बीच में उसे देखे जाने की खबरें भी आईं, लेकिन वो पकड़ में नहीं आया।
बता दें कि दो बहनों ने आसाराम और नारायण पर रेप का आरोप लगाया था। बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण पर रेप का आरोप लगाया था। इसी केस में पुलिस को नारायण साईं की तलाश थी। लुकआउट नोटिस के बावजूद नारायण फरार था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए नारायण ने सूरत कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:27 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:27 PM. Filed under , . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "पुलिस के शिकंजे में आया दो महीने से फरार नारायण साईं"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter