Published On:Sunday, December 8, 2013
Posted by NJFI media
म.प्र. में भाजपा की सरकार
उज्जैन। म.प्र. में भाजपा की सरकार बनी। क्या प्रदेश का हित होगा। यही अंह सवाल है क्या म.प्र. में बिजली सस्ती होगी, क्या उर्जा ईधन पर वेटकर कम होगा, क्या म.प्र. का कर्ज घटेगा, क्या म.प्र. से भ्रष्टाचार, अराजकता अपराध, प्रशासकीय अराजकता अनुत्पादक व्यय, उन्मादी वातावरण समाप्त होगा। क्या शिक्षा व बिजली का निजीकरण रूकेगा। क्या आदिवासियों का उत्थान होगा, क्या अजा, जजा पर अन्याय व शोषण रूकेगा। ये ज्वलंत प्रश्न जनता कर रही शिवराज से।
यह स्पष्ट है की उपरोक्त स्थिति कभी नहीं बदलेगी। जनता को तो भ्रम की, स्थिति में ही रहना है और अन्याय, अराजकता सहन करना है। प्रदेश की जनता भी तो यथा स्थितिवादी है। यदि शिवराज ने उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मिशन 2014 में विपरीत परिणाम आयेगे।


