Published On:Sunday, December 8, 2013
Posted by NJFI media
केन्द्र की कांगे्रस नीत वाली सरकार को जन सुझाव
उज्जैन। 4 हिन्दी भाषी प्रदेशों के चुनाव परिणामो से कांगे्रस सबकी सीखे। कदम तोड महंगाई, गैससिलेंडर से सबसीडी खत्म करना तथा उत्पीडक नियम लादना भ्रष्टाचार रोधक कठोर कदम न उठाना केन्द्र सरकार के लोकहिताय कार्यो का प्रचार प्रसार न करना, प्रत्येक प्रदेश में कांग्रसी नेताओं की गुटबाजी तथा युवाशक्ति व दूसरे क्रम की पंत्ति को अवसर न देना, कांगे्रस के पराजय के मूलकारण है। अभी भी समय है की कांगे्रस हायकमान उपरोक्त कर्मियों को दूर करे। महंगाई पर कठोर नियंत्रण सबसीडी वाले गैस सिंलेण्डर की संख्या तथा उनसे सबद्ध उल जबूल नियमों की समाप्ति करे ताकि आम आदमी को राहत मिले। राज्यों में महंगी बिजली को सस्ती करने की प्रक्रिया को मूर्तरूप दे। जनता पुनः कांगे्रस के साथ खडी नजर आयेगी। कांगे्रस में दिग्गज नेताओं की जागीरदारी प्रथा भी समाप्त करना जरूरी है। पराजय पर चिंतन बाद में करना, उपरोक्त जन सुझावों को मूर्तरूप पहले दे।


