Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, December 16, 2013
Posted by NJFI media

सनी लियोन नहीं बनेंगी कॉमेडी किंग कपिल की मेहमान?

मुंबई। वो कहते हैं न कि आप भले ही कितना आगे निकल जाएं, आपका अतीत पीछा नहीं छोड़ता है। पोर्न स्टार सनी लियोन के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। भले ही उन्होंने पुराने पेशे को अलविदा कहकर फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में एंट्री कर ली है, लेकिन आज भी उनकी वो पहचान उनका पीछा नहीं छोड़ती है। शायद यही कारण है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा सनी को अपने शो में नहीं बुलाना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि कॉमेडियन कपिल शर्मा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सनी को बतौर मेहमान नहीं बुलाना चाहते हैं। जहां उनके शो में बी टाउन की बड़ी हस्तियों ने अब तक शिरकत किया है, वहीं चर्चा है कि सनी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
कपिल शर्मा से पहले तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली ने बिग बॉस में बतौर गेस्ट पहुंची सनी से अजनबी सा सलूक किया था। तनीषा और अरमान ने सनी से दूरी बनाई रखी। दोनों ने उनसे हाथ तक नहीं मिलाया। जहां बाकी प्रतियोगी सनी के साथ खूब मस्ती मजाक कर रहे थे। वहीं तनीषा चुपचाप खड़ी हुई नजर आईं। कयास लगाए गए कि तनीषा ने सनी के अतीत के लिए ही उनसे बात करना मुनासिब नहीं समझा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:56 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:56 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सनी लियोन नहीं बनेंगी कॉमेडी किंग कपिल की मेहमान?"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter