Published On:Thursday, December 5, 2013
Posted by NJFI media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा..’ बोल्ड बबीताजी को टक्कर देने पहुंची बुलबुल
- वडोदरा। प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हरेक पात्र आकर्षण का केंद्र हैं। यहां बूढ़ों से लेकर बच्चों तक के पात्र मौजूद हैं और हरेक की अपनी एक रोचक कहानी। अब इस सीरियल में एक नए कलाकार की एंट्री हो रही है।
- एक ऐसी कलाकार, जो अब सीरियल की सेक्सी बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता को टक्कर देने आ रही है। यह एक्ट्रेस है खुश्बू तावडे। सीरियल में खुशबू का नाम बुलबुल रखा गया है। बुलबुल की एंट्री पोपटललाल की बीवी के रूप में हो रही है। वैसे भी पोपटलाल का किरदार सबको हंसाने वाला है तो ऐसे में अपनी जीवन संगिनी के साथ उनका रोल अब दर्शकों को और भी पसंद आएगा।
- आपको बताते चलें कि खुशबू मुंबई की रहने वाली हैं और उन्होंने मराठी सीरियल ‘इक मोहर अबोल’ से अपना कॅरियर शुरू किया था। इसके अलावा वे 2009 में महाराष्ट्र टाइम्स श्रवण क्वीन में भी भाग ले चुकी हैं। खुशबू ने अहमदाबाद से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
- खुशबू अब तक ‘तू बेत्थी नाव्या’, ‘पारिजात’, ‘प्यार की एक कहानी’ और ‘तेरे लिए’ जैसे चर्चित सीरियल में नजर आ चुकी हैं।


