Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media

रिलीज से पहले ही शर्लिन की 'कामसूत्र थ्रीडी' ऑस्कर की दौड़ में

मुंबई। रुपेश पॉल की फिल्म 'कामसूत्र थ्रीडी' को रिलीज से पहले ही इतनी बड़ी सफलता मिल जाएगी, ये किसी ने सोचा नहीं था। वैसे ही फिल्म शर्लिन की अदाओं की वजह से पहले ही चर्चा में थी और अब फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर की तीन श्रेणियों में शामिल कर लिया गया है।
चर्चा है कि फिल्म को साल 2014 के 86वें ऑस्कर अवार्ड की तीन श्रेणी, बेस्ट मोशन पिक्चर, ऑरिजिनल स्कोर और ऑरिजिनल सॉन्ग विद फाइव सॉंग के लिए चुन लिया गया है। ये भारत की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसे अपने संगीत के लिए इस श्रेणी में शामिल किया गया है।
फिल्म के निर्माता रुपेश पॉल ने कहा कि ये खबर उन लोगों को चौंका देगी, जो इस फिल्म को सॉफ्ट पोर्न कह रहे थे। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट पोर्न फिल्म कभी भी इतने बड़े अवार्ड का हिस्सा नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो प्यार और प्यार में धोखा दोनों रिश्ते को बखूबी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शर्लिन इस फिल्म की मुख्य अदाकारा हैं और वो इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम और शर्लिन के बारे में सुनते ही लोगों की फिल्म के प्रति एक गलत राय पैदा हो जाती है, लेकिन शर्लिन ने जिस तरह से अपनी कामुक अदाओं से फिल्म को एक नई परिभाषा दी है, वह काबिल ए तारीफ है। फिल्म में मन, शरीर आत्मा की शुद्धि की बात की गई है। फिल्म में कहानी के साथ-साथ कामुकता और सेक्स को भी पूरा दर्ज दिया गया है। सेक्स आज की सच्चाई है और इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि ये कोई पोर्न फिल्म नहीं है, बल्कि एक एपिक है। फिल्म एक मेलो ड्रामा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के बाकी वर्जन में भारत की 19 अभिनेत्रियां पूरा न्यूड हुईं हैं।
गौरतलब है कि फिल्म मार्च में रिलीज हो रही है और ये ऑस्कर अवार्ड साल 2014 के जनवरी में आयोजित होगा।
-

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:05 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:05 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "रिलीज से पहले ही शर्लिन की 'कामसूत्र थ्रीडी' ऑस्कर की दौड़ में "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter