Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media

सोचा ना था ये दिन भी आएगा, आज कौन होगा नया नंबर 4?

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब मैदान को अलविदा कह चुके हैं, भारत को पिछले दो दशकों में जिस चीज की आदत हो चुकी थी, अब बुधवार से उससे पार पाने का समय होगा क्योंकि..बुधवार को मैदान पर सफेद कपड़ों में इस बार भी 11 भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे, बस, इन 11 में इस बार 'क्रिकेट का भगवान' नहीं होगा। धौनी के पास वो खिलाड़ी नहीं होगा जो बीच-बीच में उन्हें विपरीत हालातों से बाहर निकलने की समझ दे सके और जहीर जैसे गेंदबाजों के पास वो दोस्त नहीं होगा जो चुटकी में बल्लेबाज की कमजोर नस का पता बता दे। थोड़ा अजीब होगा, लेकिन अब यही सच है, कि नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए 'सचिन रमेश तेंदुलकर' नहीं, कोई और ही होगा। आखिर वो कौन होगा?
तस्वीर धुंधली जरूर है लेकिन अंदेशा लगाया जा चुका है कि तकरीबन दो दशक तक भारतीय बल्लेबाजी क्रम में जो नंबर चार महायोद्धा सचिन के नाम था वो अब किस युवा के नाम होने वाला है। चर्चित नाम है विराट कोहली का, लेकिन कैप्टन कूल जब टीम के मुखिया हों तो इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अगले पल क्या फैसला होगा। जब जोहानिसबर्ग में बुधवार को भारतीय टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट व इस साल की आखिरी सीरीज खेलने उतरेगी तो दो विकेट गिरते ही सुगबुगाहट शुरू हो जाएगी। मैदान पर मौजूद हजारों फैंस के साथ-साथ दुनिया भर के करोड़ों फैंस की नजर उस गुफानुमा रास्ते पर टिक जाएंगी जो वॉन्डरर्स स्टेडियम के पवेलियन तक जाता है। सभी की नजरें ये देखने को बेताब होंगी कि आखिर क्रिकेट के भगवान के नंबर चार के स्थान पर कौन सा खिलाड़ी आता है, विराट कोहली, या फिर कोई और..
आपको बता दें कि जोहानिसबर्ग टेस्ट से पहले विराट कोहली को अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाते देखा गया। उमेश यादव, जहीर खान और इशांत शर्मा ने उन पर गेंद से कई प्रहार किए लेकिन कोहली थमते नहीं दिखे। गेंदबाजी कोच जो डावेस ने भी थ्रो मशीन से कई शॉर्ट पिच गेंदें डालीं लेकिन कोहली थे कि पिच से हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे, लक्ष्य साफ था, अगर वो नंबर चार पर उतरे, तो सचिन के सम्मान और खौफ को दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने बरकरार रखना। हाल ही में वनडे सीरीज में कोहली थोड़ा लय से बाहर जाते दिखे लेकिन पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो धूम मचाई है उससे सभी वाकिफ हैं। उनके अंदर सचिन की तरह संयम तो नहीं देखने को मिलता लेकिन शॉट्स व प्रतिभा की इस खिलाड़ी के पास कोई कमी नहीं है, ऐसे में नंबर चार के स्थान पर उन्हीं का पत्ता फिट बैठता दिख रहा है। यानी नंबर तीन पर पुजारा और नंबर पांच पर रोहित शर्मा के बीच कोहली बल्लेबाजी क्रम की कमान संभालेंगे।
वहीं, अगर फैसलों के ट्विस्ट में माहिर, हमारे कप्तान माही की बात करें तो अगर वो कुछ नया प्रयोग करने की सोचते हैं तो मुमकिन है कि रोहित को एक स्थान ऊपर करके नंबर चार पर उतारा जाए क्योंकि रोहित घरेलू क्रिकेट में संयम से खेलने में सक्षम दिखे हैं और इससे पहले भारत में हुई टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार अंदाज में अपनी पारी को अंजाम दिया जैसे सचिन किया करते थे, लेकिन कोई आखिर कैसे 2011-12 का ऑस्ट्रेलिया दौरा भूल सकता है जहां कोहली ने बाउंसी पिचों पर भी टेस्ट में अपना लोहा मनवाया था। उस दौरे में जब लक्ष्मण, द्रविड़ और सचिन जैसे दिग्गज नहीं चले थे तब कोहली ने दो 40 पार स्कोर, एक अर्धशतक व एडिलेड पर एक धमाकेदार शतक (116) जड़ा था, जो उस दौरे पर एकमात्र भारतीय शतक भी था। उधर, हाल में धौनी से जब दक्षिण अफ्रीका रवानगी से पहले ये सवाल पूछा गया था कि सचिन के बाद नंबर चार का दावेदार कौन है? तो इस पर धौनी ने अपने ही अंदाज में बात घुमा दी और कहा कि अगर उनका बस चले तो वो अब नंबर चार का स्थान ही हटा दें। देखना दिलचस्प होगा कि माही व टीम मैनेजमेंट इस पर क्या फैसला लेती है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:07 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:07 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सोचा ना था ये दिन भी आएगा, आज कौन होगा नया नंबर 4?"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter