Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
राजनैतिक मूल्यों का पतन दोषी सभी दल
उज्जैन। देश की राजनीति अब सत्तानीति अपराध नीति व धननीति में बदल गई है। सत्ता, धन और अपराध सभी दलों व
नेताओं का लक्ष्य हो गया है। महंगे, चुनाव, सरकारी सुविधाओं का भोग, घोटाले भ्रष्टाचार के माध्यम से सभी अपनी अपनी
तिजोरियां में धन का आयतन बढाना चाहते है देश, समाज, सेवा,विकास, सुराज, सुव्यवस्था, सुचरित्र, सत्य, ईमान व देशभक्ति से
किसी को सरोकार नहीं। झूठ, फरेब मक्कारी, षडयंत्र सर्व अपमान सभी का चरित्र हो गया है। देश समाज, सुव्यवस्था व सेवा में
किसी का योगदान कुछ भी नहीं है और बन रहे है देश के मसीहा। अपने आपमे विवेकहीन है किन्तु उपदेश झाड रहे है। हजारों
अपराध झूठ के अपराधी है दूसरों को सत्यप्रिय व नेक इन्सान बनने की सलाह दे रहे है। सब कुछ उल्टा पुलटा हो रहा है।
मोदी राहुल व अन्यों के यही दल है। सभी अपने आप में बेहाल है। मोदी को जल जाने का भय है तो राहुल गाॅंधी को पराजय
का प्रत्येक दल को अपराधी, गुण्डे व धनकुबेर चाहिए। सभी उन्माद के साथ एक दूसरे को देश, समाज और व्यवस्था को खा रहे
है और अपने आपको मसीहा, ताराणहार उद्धारक महापुरू जता रहे है।

