Published On:Thursday, December 19, 2013
Posted by NJFI media
आजम खान ने देवयानी को दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता, बोले- छोड़ दो जिल्लत भरी नौकरी
नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री आजम खान ने अमेरिकी बदसलूकी का शिकार हुई भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे को रामपुर से लोकसभा से चुनाव लडऩे का न्योता दिया है। आजम ने कहा कि देवयानी को यह जिल्लत भरी नौकरी को छोडकर रामपुर से चुनाव लड़ना चाहिए और संसद में जाकर अमेरिका का पुरजोर विरोध करना चाहिए। आजम खान ने कहा कि देवयानी मामले को लेकर भाजपा और वीएचपी को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि देवयानी के मामले पर भारतीय संस्कृति के कथित ठेकेदार चुप क्यों हैं।
आजम खान ने कहा कि अमेरिका ऐसा देश है, जो वर्षों से भारतीयों के साथ बुरा बर्ताव करता आ रहा है। यहां तक कि उसने इस देश के अति सम्मानित व्यक्तियों को भी नहीं बख़्शा है। आपको बता दें कि अमेरिका में आजम खान के साथ भी बुरा बर्ताव किया गया था।


