Published On:Thursday, December 26, 2013
Posted by NJFI media
शादी के पांच महीने बाद युवती ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट पर उठाए सवाल
इंदौर. नंदा नगर में बुधवार दोपहर नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हैंडराइटिंग पति की है। उसने अपने बचाव में झूठा पत्र लिखकर बचने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने युवती की जेठानी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे मौत का जिम्मेदार ठहराया। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक नंदा नगर गली नं. 15 में रहने वाली पूजा पति अनिल चौहान (23) ने खुदकुशी कर ली। जेठानी नीलम ने बताया दोपहर 2 बजे पूजा अपने कमरे में गई थी। मुझे लगा कि वह सो रही है। शाम 4 बजे उसे चाय के लिए उठाने गई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान देवर संजय दुकान से घर खाना खाने आया। उसने भी आवाज दी। फिर उसने दरवाजा तोड़ा तो पूजा फंदे पर लटकी मिली।


