Published On:Sunday, December 29, 2013
Posted by NJFI media
मिलिए एक और 'केजरीवाल' से, बड़े-बड़े दिग्गज कांपते हैं जिसके नाम से!
रांची। करीब 42 साल का यह शख्स एक आम आदमी से बिल्कुल भी अलग नहीं दिखता, सिवाय इसके कि वह जहां भी जाता है, चार सिपाहियों का घेरा साथ साथ चलता है। अकेले दम पर मुख्यमंत्री समेत सात मंत्रियों को जेल की हवा खिलाने वाले इस क्रांतिकारी को 'झारखंड का केजरीवाल' कहा जाता है।
दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा उर्फ दुर्गा उरांव मुंडा। आप इन्हें कोई भी नाम से पुकार सकते हैं पर नाम से ज्यादा अहम् है इनका काम। करीब चार लाख करोड़ के घोटाले के लिए दुनिया भर में बदनाम हो चुके मधु कोड़ा समेत कई मंत्रियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर भी गुमनाम रहने वाले दुर्गा की जंग आज भी जारी है।


