Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, December 26, 2013
Posted by NJFI media

बनाना हनी केक


सामग्री :
2 कप मैदा, 1 कप दूध, 3/4 कप पिसी चीनी, 3/4 कप मक्खन, 3/4 कप मसला हुआ केला, 1/4 कप शहद, 1 अंडा, 1 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 टेबल स्पून दरदरा अखरोट, 1 चुटकी नमक, कुछ टुकड़े कटा हुआ केला, 1 चम्मच नीबू का रस।
विधि :
8 इंच के केक टिन में बटर पेपर लगाकर रख दें। मक्खन को पिघलाकर ठंडा कर लें व इसमें शहद मिला दें। मैदे में बेकिंग पाउडर, नमक मिलाकर छान लें। अंडा, चीनी और वनीला मिलाकर मुलायम व क्रीमी होने तक फेंटें। अब इसमें मसला हुआ केला मिलाएं। फिर धीरे-धीरे दूध व मैदा मिलाते हुए एक ही दिशा में फेंटते हुए एकसार कर लें। अब अखरोट मिलाकर मिश्रण को केक टिन में डालें। केले के टुकड़ों को चीनी व नीबू के रस में डुबोकर केक मिश्रण के ऊपर रख दें। 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म अवन में 25-30 मिनट तक ब्राउन होने तक बेक करें। बेक होने पर वॉयर रैक पर रखकर ठंडा करें। फिर आइसिंग करें। आइसिंग के लिए मक्खन व चीनी को बोल में डालकर क्रीमी होने तक फेंटें। फिर पोलीथीन का कोन बनाकर उसमें भरें और केक पर मनपसंद डिजाइन में फैलाकर अवसर के अनुसार सजायें।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:26 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:26 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "बनाना हनी केक"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter