पनीर मखाना
Posted by Anonymous | Wednesday, January 22, 2014 | Posted in khana khajana
सामग्री :
500 ग्राम पनीर, 2 कप मखाना, 4 प्याज, 4 टमाटर, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, 4-5 लहसुन की कलियां, आधा कप क्रीम, 2 कप दूध, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चौ.टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून सूखा हुआ पुदीना, 1 कप काजू, आधा टी स्पून गरम मसाला, 1 टे.स्पून खसखस, आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 4 टे.स्पून मक्खन।
विधि :
एक पैन में मक्खन गरम करें और मखाना फ्राइ कर लें। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक को भी बारीक काट लें।
खसखस को चौथाई कप पानी में भिगो दें। 1 घंटे बाद खसखस को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब एक पैन में मक्खन गरम करें, अब इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक फ्राइ करें।
खसखस का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलायें और फिर आंच से उतार लें।
अब इसमें मखाना, पनीर, क्रीम, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और पुदीना डाल दें। आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
अब इसे फिर से आंच पर रखकर दूध डाल दें। जब यह उबलने लगे तो 3 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
काजू और गरम मसाला डाल दें। एक मिनट और पकाये और आंच से उतारकर सर्विंग बाउल में डालकर हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।
क्रिसमस केक
Posted by Anonymous | Thursday, December 26, 2013 | Posted in khana khajana
सामग्री :
1-1/2 कप आटा, 1 टी स्पून दालचीनी, 1 चुटकी नमक, 1/2 कप चेरी, 1/2 कप सूखी मेवा, 4 पिसे हुए बादाम, 4 अंडे, 4 टे.स्पून वाइन, 1 नींबू (कसा हुआ), 1 कप मार्जरीन बटर, 1 कप चीनी, 1 टे.स्पून चाशनी।
विधि :
मैदा को छान लें। सूखी मेवा, चेरी, कटा हुआ बादाम और कसा हुआ नींबू मिला लें। अंडे में वाइन डालकर अच्छी तरह फेंट लें। मार्जरीन, चीनी और चाशनी को मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें मैदा और अंडे वाला मिश्रण डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें सूखी मेवा भी डाल दें।
अब एक 8-9 इंच गहरे टिन में ग्रीसप्रूफ पेपर लगाकर मिश्रण को उड़ेल दें। ओवन में रखकर 30-35 मिनट तक बेक करें।
बनाना हनी केक
Posted by Anonymous | | Posted in khana khajana
सामग्री :
2 कप मैदा, 1 कप दूध, 3/4 कप पिसी चीनी, 3/4 कप मक्खन, 3/4 कप मसला हुआ केला, 1/4 कप शहद, 1 अंडा, 1 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 टेबल स्पून दरदरा अखरोट, 1 चुटकी नमक, कुछ टुकड़े कटा हुआ केला, 1 चम्मच नीबू का रस।
विधि :
8 इंच के केक टिन में बटर पेपर लगाकर रख दें। मक्खन को पिघलाकर ठंडा कर लें व इसमें शहद मिला दें। मैदे में बेकिंग पाउडर, नमक मिलाकर छान लें। अंडा, चीनी और वनीला मिलाकर मुलायम व क्रीमी होने तक फेंटें। अब इसमें मसला हुआ केला मिलाएं। फिर धीरे-धीरे दूध व मैदा मिलाते हुए एक ही दिशा में फेंटते हुए एकसार कर लें। अब अखरोट मिलाकर मिश्रण को केक टिन में डालें। केले के टुकड़ों को चीनी व नीबू के रस में डुबोकर केक मिश्रण के ऊपर रख दें। 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म अवन में 25-30 मिनट तक ब्राउन होने तक बेक करें। बेक होने पर वॉयर रैक पर रखकर ठंडा करें। फिर आइसिंग करें। आइसिंग के लिए मक्खन व चीनी को बोल में डालकर क्रीमी होने तक फेंटें। फिर पोलीथीन का कोन बनाकर उसमें भरें और केक पर मनपसंद डिजाइन में फैलाकर अवसर के अनुसार सजायें।
वेज मनचूरियन
Posted by Anonymous | Friday, December 20, 2013 | Posted in khana khajana
सामग्री :
100 ग्राम गाजर, 100 ग्राम फूलगोभी, 100 ग्राम पता गोभी, 50 ग्राम शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, 200 ग्राम कॉर्न फ्लार, 1 टे.स्पून चिली सॉस, 1 टी स्पून सोया सॉस, 1 टे.स्पून टमैटो सॉस, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला, पिसा हुआ धनिया, तलने के लिए तेल।
विधि :
सारी सब्जियों को बारीक-2 काट लें या कद्दूकस कर लें, अब उन सब सब्जियों में कॉर्न फ्लार डालकर अच्छी तरह मिलायें। इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक, गर्म मसाला और एक हरी मिर्च बारीक काट कर मिला लें। अब इस मिश्रण से कोफ्ते तैयार कर लें।
फिर कड़ाही में तेल डालें, जब तेल गर्म हो जाए तब कोफ्तों को उसमें डालकर अच्छी तरह, ब्राउन तल लें।
ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाये तो उसमें प्याज डाल कर ब्राउन होने तक भूनें।
जब वह अच्छी तरह ब्राउन हो जाएं तब नमक, गर्म मसाला, लाल मिर्च, सूखा धनिया सब मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें हल्का सा पानी डालें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें कोफ्ते डाल कर सोया सॉस, चिली सॉस और टॉमेटो सॉस डालकर मिक्स करें और ऊपर से बारीक कटे हरे धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें।
वेज नूडल्स रोल्स
Posted by Anonymous | | Posted in khana khajana
सामग्री :
50 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, आधा पैकेट उबले हुए आटा नूडल्स, 50 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ पनीर, 1/2 पतली लंबी कटी हुई शिमला मिर्च, 1 कटा हुआ प्याज, 1 छोटी गाजर लंबी कटी, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च, 1 टेबल स्पून तेल, 1/2 टी स्पून पुदीने की चटनी।
विधि :
सबसे पहले मैदे में नमक मिलाकर नर्म गूंध लें। फिर इस आटे से पतली-पतली रोटी बनाकर एक तऱफ से नॉन स्टिक तवे पर पका लें। अलग रखें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर प्याज डालकर भूनें। फिर सभी सब्जियां डालें। कुछ देर बाद पनीर डालें। उबले हुए आटा-नूडल्स मिलाएं। नमक व काली मिर्च डालें। आंच से उतार कर ठंडा करें फिर हरी चटनी मिलाएं।
अब हर रोटी पर थोड़ा-थोड़ा सब्जी मिश्रण रखें और रोल करें। इन तैयार रोल्स को 100 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म अॅवन में 10 मिनट तक बेक करें। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
बनाना योगहर्ट आइसक्रीम
Posted by Anonymous | Thursday, December 19, 2013 | Posted in khana khajana
सामग्री :
2-3 पके केले, 5-6 बूंद नींबू का रस, 4 कप दूध, ढाई कप दही, 4 टे.स्पून चीनी (पिसी हुई), 1 टे.स्पून कॉर्नफ्लार, 1 टी स्पून जिलेटिन, आधा कप चीनी, थोड़ा सा वेनिला एसेंस, थोड़ा सा पीला रंग।
विधि :
दूध, चीनी और कॉर्नफ्लार मिलाकर पतला सा कस्टर्ड तैयार कर लें। 2-3 टे.स्पून पानी में जिलेटिन मिलाकर धीमी आंच पर जिलेटिन के पानी में घुलने तक पकाये।
जिलेटिन के मिश्रण को कस्टर्ड में डालकर अच्छी तरह फेंट लें। तैयार मिश्रण को फ्रिज में 3-4 घंटे के लिए रख दें। दही को बारीक कपड़े में डालकर आधे घंटे के लिए टांग दें जिससे उसका अतिरिक्त पानी निकल जाये।
दही में पिसी हुई चीनी, एसेंस, मैश किए हुए केले, नींबू का रस डालकर कांटे की सहायता से अच्छी तरह मैश कर लें।
कस्टर्ड को फ्रिज से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कस्टर्ड के टुकड़ों पर केले और दही का मिश्रण और पीला रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें फ्रिज में ठंडा कर सर्व करें।
ब्लैक फॉरेस्ट केक
Posted by Anonymous | Wednesday, December 18, 2013 | Posted in khana khajana
सामग्री :
350 ग्राम ब्लैक चॉकलेट स्पॉन्ज, 50 ग्राम लाल चेरी, 10 मिली रम, 200 मिली शुगर सिरप, 150 ग्राम चॉकलेट फ्लेक्स, 250 ग्राम फेंटी हुई ठंडी क्रीम।
कितने लोगों के लिए : 8
विधि :
* ब्लैक चॉकलेट स्पॉन्ज लें और तीन परतों में काट लें।
* शुगर सिरप को रम में मिलाकर स्पॉन्ज पर फैलाएं। फिर स्पॉन्ज पर क्रीम अच्छी तरह लगाएं।
* फिर चेरी डालें।
* अब उसी पर दूसरा स्पॉन्ज रखें और पहले वाली प्रक्रिया दोहराएं।
* अब उस पर स्पॉन्ज की तीसरी परत रखें और वही प्रक्रिया दोहराएं।
* केक के सबसे ऊपर ढेर सारी क्रीम फैलाएं और चेरी से सजाएं।
* केक के बीचोंबीच चॉकलेट फलेक्स लगाएं और कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। सेट होने पर सर्व करें।
पनीर मखमली
Posted by Anonymous | | Posted in khana khajana
सामग्री :
3 कप पनीर, 1 कप प्याज (कटी हुई), 1/4 कप दूध, डेढ़ टी स्पून गरम मसाला, 1 टे.स्पून मक्खन, 1 टी स्पून तेल।
मेरीनेट के लिए मिश्रण की सामग्री:
2 कप हरा धनिया, डेढ़ कप पुदीना पत्ती, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, चौथाई कप काजू, चौथाई कप दही, 1 टे स्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार।
विधि :
पनीर के टुकड़ों को कांटे की सहायता से गोद लें। मेरीनेट के लिए तैयार किए गए मिश्रण में 15 मिनट के लिए मिलाकर रख दें।
एक पैन में मक्खन गरम करें इसमें प्याज डालकर पारदर्शी होने तक फ्राई करें। अब इसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकायें।
अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। सर्रि्वग बाउल में पलटकर ऊपर से गरम मसाला डालकर सर्व करें।
चेरी आइसक्रीम विद चॉकलेट चिप
Posted by Anonymous | Tuesday, December 17, 2013 | Posted in khana khajana
तीन चौथाई कप चेरी प्यूरी, आधा कप कटी हुई चेरी, एक कप फुल क्त्रीम दूध, एक तिहाई कप ताजा क्त्रीम, आधा कप पिसी चीनी, आधा चम्मच नमक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच चेरी एसेंस, आधा कप डार्क चॉकलेट।
कितने लोगों के लिए : 3
विधि :
एक पैन में दूध, कटी हुई चेरी, क्रीम और एक चुटकी नमक मिलाकर उसे गर्म करें। मिश्रण के हल्का गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें और फिर इसमें चेरी प्यूरी मिलाकर अच्छे से मिक्सर में ग्राइंड करें। फिर इस मिश्रण को आंच में चढ़ाकर पंद्रह मिनट तक पकाएं।
इसके थोड़ा ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस और चेरी एसेंस मिलाएं। फिर मिश्रण को अच्छे से मिलाए और इसे ठंडा होने तक फ्रिज में रख दें। मिश्रण के जमने पर इसे निकाल कर मिक्सर में ग्रांइड करें व डार्क चॉकलेट को महीन टुकड़ो में काट कर इसे एक बा ग्रांइड करें। फिर इसे दोबारा फ्रिज में तीन घंटे के लिए रख दें।
आइसक्रीम को सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से चॉको चिप डाल दें।
तीन चौथाई कप चेरी प्यूरी, आधा कप कटी हुई चेरी, एक कप फुल क्त्रीम दूध, एक तिहाई कप ताजा क्त्रीम, आधा कप पिसी चीनी, आधा चम्मच नमक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच चेरी एसेंस, आधा कप डार्क चॉकलेट।
कितने लोगों के लिए : 3
विधि :
एक पैन में दूध, कटी हुई चेरी, क्रीम और एक चुटकी नमक मिलाकर उसे गर्म करें। मिश्रण के हल्का गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें और फिर इसमें चेरी प्यूरी मिलाकर अच्छे से मिक्सर में ग्राइंड करें। फिर इस मिश्रण को आंच में चढ़ाकर पंद्रह मिनट तक पकाएं।
इसके थोड़ा ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस और चेरी एसेंस मिलाएं। फिर मिश्रण को अच्छे से मिलाए और इसे ठंडा होने तक फ्रिज में रख दें। मिश्रण के जमने पर इसे निकाल कर मिक्सर में ग्रांइड करें व डार्क चॉकलेट को महीन टुकड़ो में काट कर इसे एक बार ग्रांइड करें। फिर इसे दोबारा फ्रिज में तीन घंटे के लिए रख दें।
आइसक्रीम को सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से चॉको चिप डाल दें।
- See more at: http://www.jagran.com/khana-khazana/sweet-dishes-1243KK.html#sthash.RpYlfkVR.dpuf

- See more at: http://www.jagran.com/khana-khazana/sweet-dishes-1243KK.html#sthash.RpYlfkVR.dpufv
तीन चौथाई कप चेरी प्यूरी, आधा कप कटी हुई चेरी, एक कप फुल क्त्रीम दूध, एक तिहाई कप ताजा क्त्रीम, आधा कप पिसी चीनी, आधा चम्मच नमक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच चेरी एसेंस, आधा कप डार्क चॉकलेट।
कितने लोगों के लिए : 3
विधि :
एक पैन में दूध, कटी हुई चेरी, क्रीम और एक चुटकी नमक मिलाकर उसे गर्म करें। मिश्रण के हल्का गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें और फिर इसमें चेरी प्यूरी मिलाकर अच्छे से मिक्सर में ग्राइंड करें। फिर इस मिश्रण को आंच में चढ़ाकर पंद्रह मिनट तक पकाएं।
इसके थोड़ा ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस और चेरी एसेंस मिलाएं। फिर मिश्रण को अच्छे से मिलाए और इसे ठंडा होने तक फ्रिज में रख दें। मिश्रण के जमने पर इसे निकाल कर मिक्सर में ग्रांइड करें व डार्क चॉकलेट को महीन टुकड़ो में काट कर इसे एक बार ग्रांइड करें। फिर इसे दोबारा फ्रिज में तीन घंटे के लिए रख दें।
आइसक्रीम को सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से चॉको चिप डाल दें।
- See more at: http://www.jagran.com/khana-khazana/sweet-dishes-1243KK.html#sthash.RpYlfkVR.dpuf
बनाना केक विद व्हाइट फ्रॉस्टिंग
Posted by Anonymous | | Posted in khana khajana
सामग्री :
2 पके केले (1 केला मैश किया हुआ और एक केला गोल-गोल कटा हुआ), 150 ग्राम मैदा, 75 ग्राम चीनी, 60 ग्राम मक्खन, 2 अंडे, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चम्मच नीबू का रस, 6-7 बूंद वनीला एसेंस, बारीक कटे हुए अखरोट।
व्हाइट फ्रास्टिंग की सामग्री: एक अंडे की सफेदी, 1/4 कप चीनी, 1 चम्मच कॉर्न सिरप, एक चम्मच क्रीम, 3-4 बूंद वनीला एसेंस।
विधि :
मदा व बेकिंग पाउडर को मिलाकर छान लें व अलग रख लें। एक बोल में अंडे को फेंटकर उसमें पिसी चीनी, मसला हुआ केला, मक्खन व नीबू का रस मिलाकर खूब फेंटें। जब यह मिक्सचर खूब क्रीमी हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे मैदा मिलाएं। वनीला एसेंस व अखरोट भी मिलाएं। इसे धीरे-धीरे खूब फेंटें। केक जितना फेंटेंगी उतना ही फूलेगा। अब केक टिन में मक्खन लगाकर इस मिश्रण को डालें और अॅवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-35 मिनट तक बेक करें।
जब तक कि केक ब्राउन न हो जाए। केक को ठंडा करें। तब तक व्हाइट फ्रास्टिंग तैयार करें। इसके लिए अंडे का सफेद भाग, चीनी, पानी, कॉर्न सिरप और क्रीम को बॉयलर के ऊपर रखें। अब इस मिश्रण को लगातार चलाती रहें, जब तक कि यह क्रीमी न हो जाए। फिर उतार लें और इसमें वनीला एसेंस डाल दें। ठंडे केक पर केले के टुकड़े सजाएं। ऊपर से यह व्हाइट फ्रास्टिंग डालें। ऊपर से थोड़ा कोको पाउडर छिड़कें। अब केक काटकर सर्व करें।
Posted by Anonymous | Saturday, December 14, 2013 | Posted in khana khajana
1 कप मक्की का आटा, 1/2 कप कसी हुई मूली, 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि :
सभी सामग्रियों को मिलाकर गरम पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
अब इस मिश्रण की लोईयां बनाकर बेल लें और गरम तवे पर दोनों तरफ से करारा सेक लें। गर्मागर्म मूली मकई रोटी देसी घी लगाकर साग या मनपसंद अचार या चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहे तो इसके दोनों तरफ घी या तेल लगाकर इसके पराठे भी बना सकते हैं।