Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, December 20, 2013
Posted by NJFI media

नॉर्थ कोरिया ने दी साउथ कोरिया को धमकी, बिना बताए कर देंगे हमला


उत्तर कोरिया ने श्बिना किसी पूर्व सूचनाश् के दक्षिण कोरिया पर हमला करने की धमकी दी है। यह चेतावनी बीते दिनों सिओल में आयोजित उत्तर कोरिया विरोधी रैलियों के जवाब में दी गई है। 
समाचार एजेंसी योनहैप के मुताबिक, अघोषित हमले की धमकी उत्तर कोरिया राष्ट्रीय रक्षा आयोग की ओर से दक्षिण कोरिया राष्ट्रीय सुरक्षा समिति को भेजे फैक्स में दी गई है। दक्षिण कोरियाई सरकार द्वारा हमले की धमकी पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि वे उकसाने वाली धमकियों का कठोर जवाब देंगे।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जॉंग इल की मृत्यु की दूसरी बरसी पर सिओल में रैलियां निकाली गई थीं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पूर्व लीडर किंग जॉग उल की तस्वीरें भी जलाई। प्रदर्शन का मकसद उत्तर कोरिया की क्रूर तानाशाही और शक्तियों के गलत इस्तेमाल का विरोध करना था।  

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:07 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:07 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "नॉर्थ कोरिया ने दी साउथ कोरिया को धमकी, बिना बताए कर देंगे हमला"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter