Published On:Saturday, December 14, 2013
Posted by NJFI media
यदि सच्चे जन सेवक हो तो निम्न निर्णय आज ही करो शिवराज
उज्जैन। तीसरी बार, 4 निर्णयों व 5 संकल्पों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली सत्ता अपहरण के षडयंत्री चेहरों कारपोरेट जगत, माफिया समूहां को मंच पर बुलाया। शपथ के साथ कार्यशुरू करने की नाटक नौटंकी कर जनता को मूर्ख बनाने की प्रक्रिया शुरू। यदि शिवराज वास्तव मं जनसेवी महंगाई विरोधी व भूमिहीनों के प्रति समर्पित है तो निम्न कदम आज ही उठाये।
उर्जा ईधन पर 25 प्रतिशत वेट कर म.प्र. सरकार वसूल रही है जिसके कारण गैस 103 प्रति संलेण्डर, डीजल 15 से 17 रू पेटोल 10 रू व घासलेट 5 से 7 रू प्रति लीटर महंगा हैं उर्जा इ्रधन पर वेट कर शून्य करने की घोषणा आज ही करे। शराब सिंगरेट व अन्य विलासित वस्तुओं पर वेट कर 100 प्रतिशत करे।
वर्तमान घरेलू बिजली दर में 50 प्रतिशत की कमी की घोषणा करें। सभी प्रकार के न्यासों को आवंटित भूमियों का अव्य व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। सभी न्यासों को आवंटितभूमि वापस ली जाए व पट्टे पर भूमिहीनों की दी जाये। अंबानी न्यास को आवंटित 125 एकड भूमि भी निरस्त की जाये। म.प्र. सरकार की शिक्षा व उपचार व्यवस्था निः शुलक् भी की जाये।
उपरोक्त चार बिन्दुओं पर शिवराज कोई निर्णय ही नहीं लेगेऔर जनता को मूर्ख बनाने व भ्रमित करने हेतु नई नाटक नौटंकी करेगे। एनजेएफआई जन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता हैं जनहित की बात करेगे, शिवराज के मीडिया मैनेजमेंट को जूत की नोंक पर हवा में उडायेगे। आज शिवराज के चेहरे से पहला मुखौटा हटा रहे हैं देखना है शिवराज जनसेवी निर्णय कब और कितने दिन में लेते है। जो सच है वही तो प्रस्तुत कर रहे है। अब जनता को मूर्ख बनाना बंद करो यह काम आसान नहीं है।


