Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
सबसे ज्यादा रन बनाकर भी ICC की वनडे टीम में नहीं आ पाए विराट, जानिए क्यों?
खेल डेस्क. आईसीसी ने साल 2013 की टेस्ट व वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम की कमान इंग्लिश टीम के कप्तान एलिएस्टर कुक को सौंपी गई है वहीं लगातार छठी बार टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम का नेतृत्व सौंपा गया है।
धोनी को आईसीसी पीपुल्स च्वॉइस प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया है। धोनी तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें यह अवार्ड दिया गया है। इससे पहले 2010 में सचिन तेंडुलकर और 2011 व 2012 में कुमार संगकारा को यह अवार्ड मिला था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्ड्सन ने मुंबई में इन अवार्ड की घोषणा की।
वनडे व टेस्ट टीमों का चयन अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाले आईसीसी के पैनल ने किया। पैनल में कुंबले के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम पोलॉक और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी कैथरीन कैंपबैल शामिल थीं।
आईसीसी की वनडे टीम में विराट कोहली का नाम न देख फैन्स हैरान हैं। विराट इस साल वनडे क्रिकेट के लीडिंग रन स्कोरर हैं। इसके बाद भी विराट का नाम आईसीसी वनडे टीम में न देख फैन्स का सकते में आना स्वभाविक भी है


