Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, January 6, 2014
Posted by NJFI media

4 हजार करोड का अनुपूरक बजट पारित


उज्जैन। नई विधानसभा में 4 हजार करोड का पूरक बजट पारित होगा। बजट को केबिनेट ने मंजूरी दी। वाह शिवराज अब बजट भी किश्तों में। पहले 2 हजार करोड का बजट प्रस्तावित था उसे 4 हजार करोड का कर दिया। 100 दिवसीय कार्ययोजना हेतु 2 हजार करोड अधिक। इस बजट से लोकसभा को देखते हुए, जनता को भ्रमित किया जायेगा, वही भ्रष्टाचार भी खूब होगा और अपने अपने चहेतों को भी उपकृत किया जायेगा। जनकोष है चाहे जैसे बर्बाद करो, खूब विज्ञापन दो, और अपनी तस्वीरे छपवाआ। अनुत्पादक व्यय तो शिवराज का चरित्र ही है। म.प्र. पर 30 से 40 हजार करोड का और कर्ज बढायेगे शिवराज। शिवराज ये न समझे की जनता मूर्ख है। जनता सब कुछ देख रही है और अब आपके साथ है उसके हाथ में झाडू है। अनुपूरक बजट में भ्रष्टाचार कितने प्रतिशत का होगा, इसका भी खुलासा करे शिवराज। सब बात छोडां ये बाताओं की उर्जा ईधन पर वेट कर शून्य कब करोगे, पानी निःशुल्क कब होगा, घरेलू बिजली दर में 50 प्रतिशत की कमी कब होगी। घोटालों की सीबीआय जाॅंच कब होगी।बीओटी व फोरलेन पर व्यवहारिक टोल टेक्स बनेगा। पूर्व व वर्तमान मंत्रियों के गेंग की खुफिया जाॅंच कब होगी, पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार कब समाप्त होगा। अनुपूरक बजट से उपरोक्त जन माॅंगों को पूर्ण करना जरूरी हैं।
जनता स्पष्ट कह रही है कि उपरोक्त मांगों को पूरा करना सच्चा राजधर्म व सरकार के अनिवार्य कर्तव्य है। अपने कर्तव्य कब निभाओगे। यदि उपरोक्त कर्तव्य नहीं निभा सकते तो पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। सिहांसन खाली करो अब जनता रूपी आप आ रही हैं प्रदेश के हर आदमी के हाथ में झाडू होगी। स्वर्णिम म.प्र. बनाने के पूर्व स्वच्छ एवं शुचितामयी म.प्र. बनाना जनता का संकल्प है। अब जनता आप के माध्यम से स्वच्छा व शुचिता का आंदोलन चलायेगी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:55 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:55 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "4 हजार करोड का अनुपूरक बजट पारित"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter