Published On:Tuesday, January 7, 2014
Posted by NJFI media
पटना साहिब गुरुद्वारे में संघर्ष, 6 लोग घायल

पटना साहिब गुरुद्वारे में संघर्ष, 6 लोग घायल
पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रसिद्ध पटना साहिब गुरद्वारे में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में करीब छह सिख श्रद्धालु घायल हो गए। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गुरद्वारा प्रबंधन समिति में नियुक्ति को लेकर पैदा हुए विवाद पर दो सिख गुटों के बीच संघर्ष हुआ।
उन्होंने बताया कि तलवारों से लैस दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया। इससे करीब छह लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनु महाराज ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घटनास्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
संघर्ष उस समय हुआ, जब देश-विदेश से हजारों सिख श्रद्धालु प्रकाश उत्सव यानी 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह की 347वीं जयंती के मौके पर एकत्र थे। (एजेंसी)

