Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, January 12, 2014
Posted by NJFI media

कुमार विश्वास के काफिले पर पथराव, काले झंझे दिखाए


लखनऊ यूपी के अमेठी में आज 'आप' नेता कुमार विश्वास की 'जन विश्वास रैली' है। रैली में शामिल होने के लिए जैसे ही कुमार विश्वास अमेठी पहुंचे उनके काफिले पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस ने पथराव करने वालों को तुरंत ही खदेड़ दिया। इसके पहले लखनऊ से अमेठी जाते वक्त जगदीशपुर के पास कुछ प्रदर्शनकारियों उन्हें काले झंडे दिखाए और उनकी कार पर स्याही फेंकी। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं है। हालांकि, आप आदमी पार्टी ने इसके पीछे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।
'आप' में शनिवार को शामिल हुए आशुतोष और संजय सिंह भी कुमार विश्वास के साथ हैं। कुमार विश्वास के सामने राहुल गांधी जैसे कद्दावर नेता को हराने की चुनौती है। इसके पहले शनिवार को लखनऊ में कुमार विश्वास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा हो गया। उन पर अंडा फेंका गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
लखनऊ में कुमार विश्वास ने कहा कि वह अमेठी से चुनाव लड़ना चाहते हैं, क्योंकि यह सीट वंशवाद की प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, 'देश के पीएम राहुल गांधी के लिए कुर्सी छोड़ने को तैयार हैं, इसे और क्या कहा जाना चाहिए। राहुल की उपस्थिति संसद में बेहद कम रही, उन्होंने क्षेत्र का कोई सवाल नहीं पूछा और पार्टी उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है। लोगों को सोचना चाहिए।' शनिवार को राहुल गांधी के बेंगलुरु पहुंचने और राहुल गांधी के कर्नाटक के चिकमंगलूर से भी चुनाव लड़ने की खबरों पर कुमार विश्वास ने चुटकी ली कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी हारने के बाद चिकमंगलूर पहुंची थीं, पर राहुल तो हारने से पहले ही चिकमंगलूर पहुंच गए।
इसके पहले कुमार विश्वास ने दावा किया है कि यूपी में उनकी पार्टी 50 लोकसभा सीटें जीतेगी। शनिवार को उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में 34 बच्चों की मौत हो चुकी थी, तब सैफई में लोग डांस में मस्त थे। उन्होंने कांग्रेस को बोफोर्स और बीजेपी को ताबूतों का दलाल करार देते हुए कहा कि इन दोनों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:53 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:53 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "कुमार विश्वास के काफिले पर पथराव, काले झंझे दिखाए"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter