Published On:Monday, January 27, 2014
Posted by NJFI media
आमिर का ‘सत्यमेव जयते’ मार्च में
नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान के बहुप्रतीक्षित शो 'सत्यमेव जयते' का दूसरे संस्करण का प्रीमियर 2 मार्च को होगा। आमिर ने 2012 में 'सत्यमेव जयते' से टेलीविजन पर कदम रखा। यह कार्यक्रम कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और बाल शोषण सरीखे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उठाता है। मई में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम को दर्शकों ने दिल से सराहा था।
शो का प्रोमो यूट्यूब पर देखा जा सकता है अब तक 34,000 से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम निर्माताओं ने दूसरे संस्करण को तीन भागों में बांटने का फैसला किया है। आमिर खान शो को लेकर काफी उत्साहित है।


