Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, January 27, 2014
Posted by NJFI media

राहुल को मूर्ख और मोदी को हत्यारा


नई दिल्ली
क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मूर्ख और बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी को हत्यारा मानते हैं? कुछ यही मेसेज देता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक री-ट्वीट विवादों के घेरे में आ गया है|

संगीतकार विशाल डडलानी ने न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ' पर राहुल गांधी के इंटव्यू के बाद एक ट्वीट किया, 'हम एक मूर्ख और हत्यारे के बीच में फंस गए हैं, अब देश का क्या होगा?' इस ट्वीट को केजरीवाल ने तुरंत री-ट्वीट कर दिया।
डडलानी ने राहुल गांधी के इंटरव्यू पर निराशा जताते हुए इससे ठीक पहले कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट यह भी था कि राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं वह और सीटें गंवा देते हैं, इसलिए कोई उन्हें चुप रहने के लिए कहे।

डडलानी के इस ट्वीट में राहुल और मोदी का नाम नहीं है, लेकिन इसे इन दोनों नेताओं के संदर्भ में ही देखा जा रहा है। ट्वीट की भाषा आपत्तिजनक होने के बाद भी केजरीवाल ने इसे री-ट्वीट कर विवादों को जन्म दे दिया।
इस री-ट्वीट को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल की निंदा की है। बीजेपी लीडर निर्मला सीतारमन ने केजरीवाल को अपने ट्वीट्स के बारे में सावधान रहने कि चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें पब्लिक डोमेन में अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:41 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:41 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "राहुल को मूर्ख और मोदी को हत्यारा "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter