Published On:Monday, January 13, 2014
Posted by NJFI media
केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में अब नहीं लगेगा जनता दरबार
केजरीवाल ने कहा कि अब सातों दिन जनता दरबार नहीं लगेगा। हफ्ते में एक दिन वह और उनके मंत्री लोगों से मिलेंगे। शिकायत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पर तीन दिन में कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सरकार बनने पर केजरीवाल ने सातों दिन जनता दरबार का वादा किया था।
मुझे खतरा नहीं- केजरीवाल
आईबी अलर्ट पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बारे में मुझे कोई खतरा नहीं है। हमें दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की कोई सिक्योरिटी नहीं चाहिए। जनता को सुरक्षा की जरूरत है। मैं आम आदमी हूं और आम आदमी की तरह ही रहना चाहता हूं। जल बोर्ड की ओर से खराब मीटर लगाए जाने की खबरों पर केजरीवाल ने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा है। इसे बंद कराएंगे और इस संबंध में मैंने जल बोर्ड की बैठक बुलाई है।
भीड़ बेकाबू, केजरीवाल जनता दरबार से वापस
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि दिल्ली में हर दिन जनता दरबार लगा करेगा। लेकिन आज केजरीवाल ने कहा कि जनता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। सप्ताह में एक दिन दिल्ली की जनता से मुलाकात किया करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को जनता दरबार के वक्त हजारों की भीड़ उमड़ने के चलते अफरातफरी मच गई थी। इसके चलते केजरीवाल और उनके मंत्रियों को जनता दरबार बीच में ही रोकना पड़ा था।
‘आप’ और केजरीवाल से जुड़ी हर खबर के लिए क्लिक करें


