Published On:Sunday, January 12, 2014
Posted by NJFI media
पोलियो मुक्त देश हुआ भारत
आज भारत पोलियो मुक्त देश बन जाएगा। आज पोलियो मुक्त भारत की तीसरी सालगिरह है। तीन साल में पोलियो का एक भी केस नहीं आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को पोलियो मुक्त देश का दर्जा देने का ऐलान करेगा।
भारत को आज विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ पोलियो मुक्त घोषित कर देगा। भारत के लिए एक गर्व का दिन है। आज देश ने पोलियो मुक्त होने के 3 साल पूरे कर लिए हैं। ये एक ऐसे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसमें हर साल एक लाख से भी ज्यादा बच्चे अपंगता के शिकार होते थे। 2009 तक भारत में पूरी दुनिया के आधे से अधिक पोलियो के मामले दर्ज किए जाते थे।
एनटीएजीआई एनके अरोरा का कहना है कि दुनिया को लगता था कि भारत के लिए ये बहुत मुश्किल होगा। पर अब भारत ने साबित कर दिया कि भारत के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है।
किसी भी देश को पोलियो मुक्त होने का दर्जा तब दिया जाता है जब उसमें लगातार 3 साल तक पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आता है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रहने वाली रुखसार जो कि 2011 में 2 साल की थी, भारत में पोलियो की आखिरी शिकार थी।


