Published On:Tuesday, January 14, 2014
Posted by NJFI media
सनी लियोनी के साथ वीडियो सॉन्ग बना रहे हनी सिंह, बोले, 'नहीं है वल्गर'
देसी रैप की दुनिया में धमाल मचाने वाले पंजाबी रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं। उनके इस नए गाने की खासियत ये है कि उन्होंने इसमें एक भी अश्लील शब्द या गाली का उपयोग नहीं किया है। वीडियो में भी इस बात की पूरी कोशिश की गई है कि वो पूरी तरह साफ-सुथरी हो।
वैसे इन सारी चीजों से बढ़ कर सबसे बड़ी बात ये है कि इस वीडियो के जरिए हनी सिंह अपने फैन्स को नायाब तोहफा दे रहे हैं। वो अपनी इस नई वीडियो में सनी लियोनी को ला रहे हैं। अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि जिस वी़डियो में सनी लियोनी और हनी सिंह एक साथ होंगे तो क्या आउटपुट आएगा।
वैसे जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वो सनी लियोनी के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे? इस पर हनी सिंह बोले, 'मेरी ऐसी किस्मत कहां।' अपने गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने बताया कि ये कोई सेक्सी सॉन्ग नहीं है बल्कि एक पार्टी सॉन्ग है। इसमें 400 डांसर्स ने डांस भी किया है।


